फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके रिश्ते के लिए सही साबित होती हैं गलत लगने वाली ये 5 बातें

Fri, 30 Aug 2019 02:26 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
relationship - फोटो : pixa
जीवन में कभी भी हालात एक समान नहीं रहते हैं। कई बार हालात हमारी सोच से परे होते हैं ।  यह बात हमारे रिश्ते पर भी लागू होती हैं। कई बार हमारे रिश्ते में भी ऐसी चीजे होती हैं जो किसी भी रिश्ते के लिए सहीं नहीं ठहरायी जा सकती हैं, लेकिन गलत लगने वाली यह बातें कई बार रिश्ते के लिए फायदेमंद साबित होती हैं । आइए जानते है 5 ऐसी गलत लगने वाली बाते जो आपके रिश्ते के लिए सही साबित हो सकती हैं ।
विज्ञापन

2 of 6
relationship - फोटो : pexel
सामने से मदद के लिए न कहना - कई बार आपका पार्टनर किसी मुसीबत में फंस जाता है ,तब इस स्थिति में उसकी मदद के लिए तैयार रहना अच्छी बात होती है । लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने पार्टनर के प्रति सहयोगात्मक रवैय्या नहीं रखते है । इसी बात को हम दूसरे नजरिये से भी देख सकते है, मुसीबत में एक- दूसरे की मदद न करने का मतलब यह भी हो सकता है कि आप अपने पार्टनर की क़ाबिलियत पर भरोसा करते है, कि वह उस मुसीबत से आसानी से लड़ लेगा , लेकिन अगर वह आपसे मदद मांगे तो ज़रा भी देर न करें ।
विज्ञापन

3 of 6
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
छोटी- मोटी लड़ाइयां एंव मनमुटाव- रिश्ते में छोटी - मोटी लड़ाइयां तो चलती रहती है ।  आप हमेशा इस सोच में डूबे रहते है कि यह लड़ाइयां आपको  नुकसान पहुचाएगी लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है । आपकी लड़ाइयां इस बात को बताती है कि भले ही आप एक-दूसरे को प्यार करते हो लेकिन आप अपनी सोच और उसूलों से कोई सैक्रि़फाइज़ नहीं कर सकते हैं । अपनी बातों को मन में रखने से बेहतर है कि आप वह बात अपने पार्टनर को बता दें । यहीं छोटी - मोटी बहस आपको अपने पार्टनर को और बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगी ।

4 of 6
रिश्ता
पार्टनर से अलग सोच रखना- यह सोच बिल्कुल गलत है कि एक ही सोच वाले लोगो का रिश्ता ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है । असल जिंदगी में यह बात लागू नहीं होती है । अगर आपकी सोच आपके पार्टनर से अलग है तो जायज़ है कि आप दोनों के नजरिये भी अलग ही होगे , और यही नजरिया आपको किसी भी मुसबीत से निकलने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
relationship - फोटो : social media
सारी बातें डिस्कस न करना - अगर आप अपनी हर छोटी -बड़ी बात , घर से लेकर ऑफिस की समस्या तक अपने पार्टनर से डिस्कस करते हैं तो यह अच्छी बात हैं । वहीं दूसरी ओर आपका पार्टनर  आपकी सारी बातें सुनता तो जरुर है , लेकिन आपसे अपनी सारी बातें शेयर नहीं करता , आप इस बात को दिल से लगा बैठते है । देखा जाए तो यह बात एक तरह से आपके रिश्ते के लिए अच्छी साबित हो सकती है। कल्पना कीजिए कि आपके पार्टनर का वह दोस्त , जो आपको एक आंख नहीं भाता , अगर वह आपको उसके बारे में बतायें तो आपको कैसा लगेगा , आपको अच्छा नहीं लगेगा न तो फिर बेवजह क्यू परेशान होना ।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
relationship
शारीरिक संबंध को ज्यादा तवज्जो न देना - आजकल ज्यादातर रिश्ते सेक्स की वजह से बनते- बिगड़ते हैं। किसी भी रिश्ते में शारीरिक संबंध सबसे पहले आता हैं । लेकिन अगर आपके रिश्ते में यौन संबंधों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी जाती है तो इस बात से मायूस होने की जरुरत नहीं है । इस बात को हम इस तरह से भी देख सकते है कि शारीरिक संबंधों के अलावा भी आप एक-दूसरे के लिए बेहद अहम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें