यह बात सही है कि कोई भी लड़की पहली मुलाकात में किसी लड़के के प्यार में गिरफ्त नहीं होती है। पहली मुलाकात में लड़कियां लड़कों में कई चीजें देखती हैं जो पैसे और लाइफस्टाइल से इतर होती हैं। इसलिए कहा भी जाता है कि किसी के साथ पहली मुलाकात में जो प्रभाव पड़ता है वह आखिरी मुलाकात तक रहता है। अगर आप किसी लड़के के साथ पहली डेट पर जा रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि लड़कियां, लड़कों में वो कौन-सी चीजें देखती हैं जिनसे इंप्रेस होती हैं।