फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day 2025: पिता के 10 जीवन मंत्र, जो सिखाते है जिंदगी जीने का सबसे बड़ा सबक

Sun, 15 Jun 2025 09:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Father's Day 2025: इस साल 15 जून 2025 को फादर्स डे मनाया जा रहा है। इस फादर्स डे पर उन्हें सिर्फ गिफ्ट न दें, बल्कि उनसे मिली इन सीखों को जीवन में उतारने का वादा करें। आइए जानें ऐसे ही 10 जीवन के पाठ, जो एक पिता अपने बच्चों को सिखा सकते हैं और जिन्हें अपनाकर कोई भी इंसान मजबूत, संवेदनशील और जिम्मेदार बन सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
पापा के जीवन से सीखें ये 10 सबक - फोटो : adobe
Father's Day 2025:  हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस दिन हम अपने पिता के उस संघर्ष, मार्गदर्शन और मूक प्रेम को याद करते हैं, जो उन्होंने हर मोड़ पर हमें मजबूत बनाने के लिए दिया। पिता न सिर्फ परिवार का सहारा होते हैं, बल्कि वे ऐसे गुरु भी होते हैं जो हमें जिंदगी के अहम सबक सिखाते हैं। पिता के जीवन के अनुभव जिंदगी जीने में बहुत काम आ सकते हैं। इस साल 15 जून 2025 को फादर्स डे मनाया जा रहा है। इस फादर्स डे पर उन्हें सिर्फ गिफ्ट न दें, बल्कि उनसे मिली इन सीखों को जीवन में उतारने का वादा करें। आइए जानें ऐसे ही 10 जीवन के पाठ, जो एक पिता अपने बच्चों को सिखा सकते हैं और जिन्हें अपनाकर कोई भी इंसान मजबूत, संवेदनशील और जिम्मेदार बन सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
मेहनत करना सीखो - फोटो : Adobe
जिम्मेदारी लेना सीखो

एक पिता परिवार और समाज के लिए जिम्मेदारी का प्रतीक होता है। हर बच्चे को अपने पिता से जिम्मेदारी निभाना सिखाना चाहिए। यह जिम्मेदारी सिर्फ किसी काम की नहीं, बल्कि अपने फैसलों की भी होनी चाहिए। पिता सिखाते हैं कि किसी भी काम से भागना नहीं चाहिए। चाहे परिवार की जिम्मेदारी हो या अपने फैसलों की, हमेशा तटकर खड़े रहना ही असली मर्दानगी है।


मेहनत करना सीखो

जिंदगी जीने के लिए सबसे जरूरी है कि आप मेहनत करना जानते हों। पिता अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी देने के लिए खूब मेहनत करते हैं। पिता के जीवन से मेहनत का सबक सीख सकते हैं। ईमानदारी और मेहनत से किया गया काम ही आगे जाकर फल देता है। पिता अपने कर्मों से यह बात हमें हर दिन सिखाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शांत रहना सीखो - फोटो : freepik.com
शांत रहना सीखो

अक्सर पिता शांत रहते हैं। कैसी भी परिस्थिति हो, पिता धैर्य बनाए रखते हैं और सोच-समझ कर समाधान तलाशते हैं। आपको पिता के इस व्यवहार से सीखना चाहिए कि कैसे हर परिस्थिति में शांत रहना चाहिए और सूझबूझ के साथ काम करना चाहिए। उनका यह सबक आपके जीवन में हमेशा काम आएगा।


वचन का मान रखना

सलमान खान की फिल्म का डायलॉग है, एक बार जो कमिटमेंट कर दी तो फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता। पापा भी कुछ ऐसे ही होते हैं। एक बार जो कह दिया, उसे निभाते हैं। इसे जिद नहीं वचन का मान रखना कहा जाता है। पापा का यह गुण अपने जीवन में भी अपनाएं। अपनी कही बातों पर टिके रहें। आपकी यह आदत जीवन में विश्वास अर्जित करने में मदद करती है। 

4 of 6
सादगी से जीना - फोटो : freepik.com
सादगी से जीना

पिता अक्सर बिना दिखावे के चुपचाप सब कुछ संभालते हैं। वह सादगी से जीवन जीते हैं। उनका ऐसा रहन-सहन सिखाता है कि जीवन में असली सुंदरता सादगी में है। सादगी से भी गरिमा और सम्मान पूर्वक जिया जा सकता है।


पैसों की अहमियत 

पिता हमें सिखाते हैं कि पैसा कमाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसका सही उपयोग करना और बचत करना। पैसों की अहमियत करना अगर आपने सीख लिया तो जीवन में कभी पैसों या किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन

5 of 6
शिक्षा का ज्ञान  - फोटो : Adobe
शिक्षा का ज्ञान 

कुछ बातें पिता के जीवन से सीखी जा सकती हैं तो कुछ उनके सिखाएं सबक से भी। अक्सर आपके पिता आपको पढ़ाई के लिए टोंकते हैं। पढ़ने के लिए दबाव बनाते हैं लेकिन कुछ बच्चे उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेते। हालांकि पिता जिनके ऊपर पूरे परिवार की भार होता है , वह पढ़ाई की असली अहमियत को जानते हैं। इसलिए उनके इस सबक को याद रखें कि पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, यही भविष्य की कुंजी है। 


महिलाओं का सम्मान 

पिता अपनी मां, बहन और पत्नी तीनों के साथ जैसा व्यवहार करते हैं, बच्चे भी वही सीखते हैं। आपके पिता आपकी मां का सम्मान करते हैं, उनकी परवाह करते हैं। बच्चे को उनके इस व्यवहार से महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता का भाव सीखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पापा को सबकुछ आता है - फोटो : adobe
निडरता

अक्सर बच्चे अपने पिता को सबसे साहसी और अपना रोल माॅडल समझते हैं। वह किसी काम से डरते नहीं। जब आप पहली बार साइकिल चलाना सीखते हैं तो वह आपका हौंसला बढ़ाते हैं और डरने से मना करते हैं। वहीं जब पहली बार आप ड्राइव करना सीखकर पापा से बगल की सीट पर बैठने को कहते हैं तब भी वह बिना डरे आपकी ड्राइविंग का टेस्ट लेने के लिए साथ चल देते हैं। उनकी इसी निडरता को अपने जीवन में शामिल करें। 

सबकुछ का ज्ञान

मेरे पापा सबकुछ जानते हैं। उनकी यही बात उन्हें बच्चों के सामने हीरो बना देती है। पापा से कुछ पूछो तो वह गूगल की तरह हर सवाल का जवाब दे देते हैं। घर पर कोई चीज बिगड़ जाए या कोई काम मम्मी से भी न हो पाए तो उसे सिर्फ पापा करना जानते हैं। बच्चे इसे सबक की तरह अपनाएं कि आपको इस लायक बनना है कि पापा की तरह सबकुछ आता हो। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें