फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day 2025: फादर्स डे पर पापा को सुनाएं ये शायरियां, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 15 Jun 2025 09:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Father's Day 2025 Funny Shayari: यहां फादर्स डे की कुछ फनी शायरियां दी जा रही हैं जिसे पढ़कर आपके पापा के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। इस बार कुछ अलग तरीके से उन्हें फादर्स डे की शुभकामनाएं देने के लिए ये मजेदार संदेश पापा को भेज सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
फादर्स डे के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
Father's Day 2025 Funny Shayari: इंतज़ार खत्म हुआ। पापा के लिए सेलिब्रेशन करने का खास मौका यानी फादर्स डे आ गया है। हर साल फादर्स डे जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 15 जून को मनाया जा रहा है। यह दिन हर उस पिता और पिता समान पुरुष को समर्पित है जो अपने बच्चों के भविष्य को संवारने, उन्हें एक अच्छा जीवन देने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। वह भले ही मां की तरह खुलकर अपने स्नेह की अभिव्यक्ति न कर पाएं, गंभीर रहकर बच्चों को पढ़ाई के लिए टोंके लेकिन मन ही मन वह बच्चे की हर जरूरत, सपने और इच्छाओं को पूरा करने की अभिलाषा करते हैं और यही विचार उन्हें निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।

फादर्स डे सेलिब्रेट करने के लिए उन्हें तोहफे दे सकते हैं, उनके लिए पार्टी रख सकते हैं, घूमने फिरने जा सकते हैं लेकिन इन सब से पहले जरूरी है कि आप अपने दिल की बात उनसे कहें। अगर गंभीर और भावुक कर देने वाली बातें पापा के सामने नहीं कर सकते हैं तो कुछ मजेदार और फनी शायरियों के जरिए भी उन्हें बता सकते हैं कि आप उनके लिए क्या महसूस करते हैं। यहां फादर्स डे की कुछ फनी शायरियां दी जा रही हैं जिसे पढ़कर आपके पापा के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। इस बार कुछ अलग तरीके से उन्हें फादर्स डे की शुभकामनाएं देने के लिए ये मजेदार संदेश पापा को भेज सकते हैं।

Father's Day 2025: इन दो बेटियों ने पहली बार मनाया था फादर्स डे, जानिए क्यों हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत
विज्ञापन

2 of 6
फादर्स डे के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
 
पापा का गुस्सा गरजता है जैसे बादल,
पर अंदर से हैं बिल्कुल 'डेरी मिल्क' जैसे कोमल।


हैप्पी फादर्स डे

 
विज्ञापन

3 of 6
फादर्स डे के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

पापा मेरे बड़े निराले, मुझसे बोलें
पढ़ लो बेटा, यही समय है मेहनत करने का,
जब मैं बैठूं पढ़ने तो फैमिली ग्रुप में भेजें
मैसेज गुड मॉर्निंग और गुड नाइट का।


हैप्पी फादर्स डे
 

4 of 6
फादर्स डे के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

ना कभी बोले I Love You,
ना कभी दिखाए इमोशन,
पर उनके जूते उतारते ही समझ आता है।
वो ही हैं हमारी खुशियां का ओशन।



हैप्पी फादर्स डे
 
 
विज्ञापन

5 of 6
फादर्स डे के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

पापा वो हैं, जो खुद पुरानी शर्ट पहन लेते हैं,
लेकिन तुम्हें नए जूते दिलाने में एक बार भी नहीं सोचते।


हैप्पी फादर्स डे

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फादर्स डे के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

पापा की पहचान ही काफी है काम कराने को,
वरना हमारा नाम तो बिजली के बिल में भी नहीं आता।


हैप्पी फादर्स डे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें