अक्सर प्यार में पड़कर ये जानना मुश्किल हो जाता है कि क्या आपका पार्टनर भी आपसे उतना ही प्यार करता है जितना आप करते हैं। कभी-कभी तकरार तो ठीक है, लेकिन तकरार और इमोशनल शोषण के अंतर को समझें। कहीं आप इस शोषण का शिकार तो नहीं हो रहे हैं?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अनादर करना
रिलेशनशिप में प्यार के साथ-साथ सम्मान भी बहुत जरूरी होता है। अगर आप अपने पार्टनर को रिस्पेक्ट दे रहे हैं और बदले में आपको इज्जत नहीं मिल रही है तो अब सोचने की जरूरत है। क्योंकि कभी-कभी ऐसे हालात उत्पन्न हो जाते हैं कि आपका पार्टनर आपको उल्टा-सीधा बोलने लगता है और बात बढ़ती जाती है।
विज्ञापन
3 of 5
ध्यान न देना
जीवन की गाड़ी को अगर सही तरीके से पटरी पर चलाना है तो दोनों पार्टनरों की राय और निर्णय बहुत आवश्यक है। यदि आपका पार्टनर आपकी बात को इग्नोर कर देता है तो उसे बिल्कुल बर्दाश्त मत करिए। क्योंकि ऐसा होने पर कहीं न कहीं आपके सम्मान को ठेस पहुंचाती है। अन्याय को सहने के बजाय उसे नकारना सीखिए।
4 of 5
कोई जबरदस्ती
यह जबरदस्ती रिलेशनशिप के दौरान किसी भी मामले में हो सकती है। रिश्ते में दोनों की भावनाओं और इच्छाओं का सम्मान बेहद जरूरी है। फिर चाहे बात कुछ पहनने की हो, खाने की हो या इंटीमेसी की। जहां भी किसी एक का जोर होकर दूसरा मजबूरी में काम करे तो वह जबरदस्ती है। इस बात को समझने का प्रयास करें।
भावनात्मक ब्लैकमैलिंग
कई पुरुषों व महिलाओं की आदत होती है कि वह अपनी बात मनवाने के लिए इमोशनल ब्लैकमैलिंग का सहारा लेते हैं। किसी न किसी चीज को हथियार बनाकर एक-दूसरे को ब्लैकमेल करते हैं। इस तरह का व्यवहार भी रिश्ते को खराब करने में महती भूमिका निभाता है। यही वजह रिश्ते को खत्म होने की कगार पर ले जाती है।