फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2025: 'चांद की चांदनी अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको ईद का त्योहार', ऐसे ही संदेशों के साथ कहें ईद मुबारक

Mon, 31 Mar 2025 06:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईद-उल-फितर के पाक मौके पर अपने दोस्तों, करीबियों और परिजनों को ऐसे संदेश भेजकर ईद मुबारक कहें। 
विज्ञापन
1 of 6
ईद मुबारक - फोटो : Adobe stock
Eid 2025: आज 31 मार्च के दिन पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस पर्व को खास तरह से मनाने के लिए लोग रमजान के महीने में पूरे महीने तैयारी करते हैं। ये दिन मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए काफी खास होता है। इसी वजह से ईद के दिन लोग सुबह सवेरे नहा-धोकर एक-दूसरे के घर जाते हैं और ईद की बधाई देते हैं। इस दिन हर किसी के घर में खूब सारे पकवान तैयार किए जाते हैं। बच्चों से लेकर महिलाएं और पुरुष तक इस दिन नए-नए कपड़े पहनते हैं।

वैसे तो ज्यादातर लोग ईद की बधाई मिलकर ही देते हैं, लेकिन कई लोग काफी दूर-दूर रहते हैं, ऐसे में मिलकर बधाई देना मुमकिन नहीं हो पाता है। इसलिए आज ईद के दिन आप उन्हें कुछ आकर्षक शायरियां, व्हाट्सएप मैसेज, कोट्स, तस्वीर और वाॅलपेपर के जरिए भी ईद मुबारक कह सकते हैं। यहां नीचे कुछ संदेश दिए जा रहे हैं, जो आप डाउनलोड करके भेज सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
ईद मुबारक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

3 of 6
ईद मुबारक - फोटो : अमर उजाला
चांद की रोशनी आपको छू जाए
मंद हवाएं आपसे कुछ कह जाए।
दिल में जो हो, मांग लो खुदा से
दुआ है आपकी यह ईद रोशन हो जाए।

ईद मुबारक

Eid Home Decoration Ideas: ईद पर घर सजाने के आसान तरीके, पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं    

 

4 of 6
ईद मुबारक - फोटो : अमर उजाला

जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो
जिसमें कोई दुख कोई गम न हो।

ईद मुबारक
विज्ञापन

5 of 6
ईद मुबारक - फोटो : अमर उजाला
ईद लेकर आई है ढेर सारी खुशियां
आओ इस ईद मिटा दें दिलों की दूरियां

ईद मुबारक

Famous Mosques in Lucknow: ईद के मौके पर लखनऊ की इन खास मस्जिदों के जरूर करें दीदार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ईद मुबारक - फोटो : अमर उजाला
रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलंदी मुबारक,
और आपको ईद मुबारक।

ईद मुबारक

Traditional Sweet Dishes: ईद के दिन घर पर ही बनाएं ये पांच मिठाई, मेहमान अगले साल तक स्वाद भूल नहीं पाएंगे


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें