फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2025 Wishes: शायरी भेजकर कहें बकरीद मुबारक, प्रियजनों को भेजें ईद-उल-अजहा के सुंदर पैगाम

Sat, 07 Jun 2025 07:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Bakrid 2025 Wishes: त्योहार पर अपने हर करीबी से आप मिल नहीं सकते हैं तो उन्हें मुबारक पैगाम भेजकर ईद-उल-अजहा पर दुआएं दे सकते हैं। सभी में इस पर्व पर खुशियां बांटने के लिए सुंदर पैगाम भेजकर बकरीद की दिली मुबारकबाद दें।
विज्ञापन
1 of 6
बकरीद की मुबारकबाद - फोटो : Amar Ujala
Bakrid 2025 Wishes: इंतजार खत्म हुआ और जश्न का मौका आ गया है। इस बरस ईद-उल-अजहा 7 जून 2025 को मनाया जा रहा है। ईद-उल-अजहा को बकरीद भी कहा जाता है। यह इस्लाम धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है जो जुल हिज्जा माह की 10वीं तारीख को आता है। इस माह हज यात्रा की जाती है, जिसके समापन पर विशेष तौर पर बकरीद का पर्व मनाते हैं। बकरीद को कुर्बानी का त्योहार माना जाता है। 

हजरत इब्राहिम इस्लाम धर्म के पैगंबर थे, जिनकी कुर्बानी की याद में ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सुबह ईद की नमाज अदा की जाती है और फिर कुर्बानी दी जाती है। इस त्योहार को लोग अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के साथ मिलकर मनाते हैं। ईद की नमाज के बाद एक दूसरे के गले लगते हैं और बकरीद की मुबारकबाद देते हैं। 

हालांकि अपने हर करीबी से आप मिल नहीं सकते हैं तो उन्हें मुबारक पैगाम भेजकर ईद-उल-अजहा पर दुआएं दे सकते हैं। सभी में इस पर्व की खुशियां बांटने के लिए सुंदर पैगाम भेजकर बकरीद की दिली मुबारकबाद दें। 
विज्ञापन

2 of 6
बकरीद की मुबारकबाद - फोटो : Amar Ujala

खुशबू की तरह बिखर जाओ जहान में,
रोशनी बन जाओ हर अंधेरे में।
यह दिन लाए हजारों खुशियां,
बकरीद हो आपके लिए दुआओं की ताबीर।

बकरीद की दिली मुबारकबाद
 
विज्ञापन

3 of 6
बकरीद की मुबारकबाद - फोटो : Amar Ujala

ईद का त्योहार खुदा की रहमत और कुर्बानी की सीख लेकर आता है।

बकरीद की दिली मुबारकबाद

4 of 6
बकरीद की मुबारकबाद - फोटो : Amar Ujala

कुर्बानी केवल जानवर की नहीं,
अपने अंदर की बुराइयों की भी होनी चाहिए।
यही है ईद-उल-अजहा का असली पैगाम।

बकरीद की दिली मुबारकबाद
 
विज्ञापन

5 of 6
बकरीद की मुबारकबाद - फोटो : Amar Ujala

जिस तरह हजरत इब्राहिम ने खुदा के हुक्म पर कुर्बानी दी,
वैसे ही हम भी अपने नफ्स की कुर्बानी दें।

बकरीद की दिली मुबारकबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बकरीद की मुबारकबाद - फोटो : Amar Ujala

रूहानी पाकीज़गी और दिल से दी गई कुर्बानी, 
यही है ईद-उल-अजहा का असली जश्न।

बकरीद की दिली मुबारकबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें