फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twin Baby Girls Name: जुड़वा बेटियों के लिए माॅडर्न नाम, जिनका अर्थ है बेहद खूबसूरत

Fri, 06 Jun 2025 05:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Twin Baby Girl Name: यहां आपकी जुड़वा बेटियों के लिए आधुनिक और अर्थपूर्ण नामों के कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं, लड़कियों के नामकरण के लिए इनपर आप विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जुड़वा बच्चों के नाम - फोटो : Freepik
Twins Baby Girls Name : बच्चे के जन्म के बाद माता-पिता उसे सबसे पहले एक पहचान देते हैं। यह पहचान उसका नाम होता है। माता-पिता सावधानी और कई उम्मीदों के साथ बच्चे का नाम रखते हैं, क्योंकि नाम का बच्चे के जीवन और व्यक्तित्व पर असर पड़ सकता है। ऐसे में काफी सोच विचार कर नाम रखना चाहिए। 

वहीं अगर आपके घर में दोगुनी खुशी जुड़वा बच्चों के रूप में आई हो तो एक नहीं दो नाम विचार करने पड़ते हैं। हालांकि एक नाम की तलाश कठिन हो सकती हैं लेकिन दो नामों की तलाश आसान होती है। जुड़वा बच्चों का नाम ऐसा हो, जो उन्हें जन्म से ही नहीं नाम से भी जोड़े। वह यह बात उजागर करें कि जरूर बच्चा जुड़वा होगा। जैसे, लव-कुश या सीता और गीता जुड़वा बच्चों के पारंपरिक नाम हैं। 

अगर आपके घर पर भी जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजी है तो उन्हें पारंपरिक नहीं बल्कि आधुनिक और अर्थपूर्ण नाम दें। जुड़वा बच्चों के नाम एक दूसरे से मिलते जुलते हों या उनके नाम का अर्थ एक दूसरे के पूरक हो। यहां आपकी जुड़वा बेटियों के लिए आधुनिक और अर्थपूर्ण नामों के कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं, लड़कियों के नामकरण के लिए इनपर आप विचार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
जुड़वा बच्चों के नाम - फोटो : Freepik
संपदा-समृद्धि

भारत में बेटियों को घर की लक्ष्मी माना जाता है। कहते हैं कि जिस घर में बेटी का जन्म होता है, वहां सौभाग्य और समृद्धि आती है। ऐसे में बेटी का नाम इसी कहावत के आधार पर रखें। घर में दो बेटियों का जन्म हुआ है तो परिवार की संपदा भी दोगुनी मानी जाएगी। इसलिए जुड़वा बेटियों का नाम संपदा और समृद्धि रख सकते हैं। 

संपदा का मतलब है धन, दौलत ऐश्वर्य, वैभव, भाग्य और आशीर्वाद। दूसरी बेटी को समृद्धि नाम दे सकते हैं। समृद्धि संस्कृति भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ धन और बहुतायत से है। लड़कियों के ये दोनों नाम संपन्नता सौभाग्य और संपत्ति की प्रचुरता का प्रतीक हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
जुड़वा बच्चों के नाम - फोटो : Freepik
निशा-नंदिनी 

जुड़वा बेटियों के नाम एक ही अक्षर से शुरू होते हुए रख सकते हैं। लड़की के लिए नंदिनी नाम काफी खूबसूरत है। नंदिनी का अर्थ होता है सुखद महिला, आनंदित होना या प्रसन्नता। नंदिनी देवी गंगा और देवी दुर्गा को भी कहा जाता है। वहीं दूसरी बेटी का नाम निशा रख सकते हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, निशा रात्रि का नाम है। निशा का अर्थ रात या अंधेरे से है। 

4 of 5
जुड़वा बच्चों के नाम - फोटो : Freepik
आकांक्षा और अभिलाषा

बेटी के लिए अ अक्षर से नाम रखना है तो आकांक्षा और अभिलाषा नाम बेहद उत्तम हैं। आकांक्षा और अभिलाषा कुछ समान अर्थ वाले नाम है। अभिलाषा का मतलब होता है मन में चाह या कामना होना। वहीं आकांक्षा का अर्थ स्वयं से ऊंची किसी चीज के लिए प्रयास करना है। आकांक्षा का एक अर्थ इच्छा या प्रत्याशा भी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुड़वा बच्चों के नाम - फोटो : Freepik
अद्वितीया और अनन्या

बेटी के लिए अनन्या और अद्वितीया भी आकर्षक नाम है। दोनों नामों का अर्थ लगभग समान है। अद्वितीया का मतलब बेजोड़ या अनोखा होता है। वहीं अनन्या का अर्थ अतुलनीय, दूसरों से अलग और आकर्षक है। अनन्या का एक अर्थ अद्वितीय भी है। इसके अलावा माता पार्वती को अनन्या भी कहा जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें