Motherhood Support Tips: मां बनना हर महिला के लिए सबसे सुखद और दर्दभरा एहसास होता है। अपने जीवन को ताकपर रखकर महिलाएं एक नयी और नन्ही जिंदगी को जीवन देती है। ऐसे में डिलीवरी के बाद उनका रहन-सहन, पहनावा और जीवनशैली पूरी तरह से बदल जाती है। ऐसे में उन्हें इस वक्त अपने परिवार के साथ और समझ की काफी जरूरत होती है।
वैसे तो हर मां अपने बच्चे को लेकर काफी भावात्मक और संवेदनशील तरह से सोचती है, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को ये समझ नहीं आता। इसी के चलते कई बार लोग अनजाने में ऐसी बातें कह देते हैं जो उनके मन को ठेस पहुंचा सकती हैं।
यदि आपके घर में भी किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है, या आप किसी के घर किसी नयी मां और बच्चे से मिलने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। यहां कुछ ऐसी बातें बताई जा रही हैं, जिनको गलती भी नयी-नयी मां के सामने न कहें। आपकी कही हुई ये बातें उन्हें दुख पहुंचा सकती हैं।