फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mata Sita Names For Baby: माता सीता के अनेक नामों में से चुने बेटी के लिए ये खास नाम

Wed, 01 Oct 2025 05:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Baby Girl Names Inspired By Mata Sita: माता सीता से जुड़े नाम बच्चियों के व्यक्तित्व को संस्कृति और परंपरा की जड़ों से जोड़ते हैं। ऐसे नाम हर परिवार में शांति और सकारात्मकता लाते हैं।आइए जानते हैं माता सीता से जुड़े कुछ लोकप्रिय नाम और उनके अर्थ।
विज्ञापन
1 of 6
बेटी का नाम - फोटो : Adobe
Baby Girl Names Inspired By Mata Sita: दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर जब घर में नई किलकारी गूंजती है तो माता सीता से प्रेरित नाम रखना बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। माता सीता केवल भगवान श्रीराम की पत्नी ही नहीं, बल्कि त्याग, धैर्य, शील और शक्ति की प्रतिमूर्ति थीं। उनके जीवन से जुड़े नाम बच्चियों के लिए न केवल सुंदर लगते हैं बल्कि उनमें भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक भी मिलती है। इन नामों में न केवल आध्यात्मिक महत्व है बल्कि यह बच्चियों को अपने जीवन में धैर्य, साहस और मर्यादा का अनुसरण करने की प्रेरणा भी देते हैं। दशहरा पर ऐसा नाम रखना शुभ माना जाता है क्योंकि यह पर्व अच्छाई, शक्ति और नारी के सम्मान का प्रतीक है। माता सीता से जुड़े नाम बच्चियों के व्यक्तित्व को संस्कृति और परंपरा की जड़ों से जोड़ते हैं। ऐसे नाम हर परिवार में शांति और सकारात्मकता लाते हैं।आइए जानते हैं माता सीता से जुड़े कुछ लोकप्रिय नाम और उनके अर्थ।
 

Dussehra 2025: इस दशहरा बच्चों को यहां दिखाएं रावण दहन, जानिए दिल्ली-NCR और यूपी की प्रसिद्ध जगहें

विज्ञापन

2 of 6
बेटी का नाम - फोटो : Adobe
माता सीता से प्रेरित बच्चियों के नाम और अर्थ

सीता

जनकनंदिनी, धरती की पुत्री, त्याग और पवित्रता का प्रतीक।

जानकी

जनक राजा की पुत्री, माता सीता का एक और नाम।
 

Dussehra Born Baby Names: दशहरे पर जन्मे बेटे के लिए भगवान श्रीराम के नाम, धार्मिक और आधुनिक विकल्प

विज्ञापन

3 of 6
बेटी का नाम - फोटो : adobe stock
वैदेही

विदेह राज्य की पुत्री, माता सीता का विख्यात नाम।

मिथिला

माता सीता की जन्मभूमि का नाम, पवित्रता का प्रतीक।

4 of 6
बेटी का नाम - फोटो : adobe stock
माइथिली

मिथिला की राजकुमारी, सीता जी का विशेष संबोधन।

भूमिजा

धरती से उत्पन्न, माता सीता की उत्पत्ति का स्मरण।
विज्ञापन

5 of 6
बेटी का नाम - फोटो : Adobe
रामप्रिया

भगवान राम की प्रिय, समर्पण और प्रेम की निशानी।

सुनयना

जनक की पत्नी और सीता की माता का नाम, सुंदरता और शालीनता का प्रतीक।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेटी का नाम - फोटो : adobe stock
जानकीनंदिनी

माता सीता की संतान या उनका स्वरूप।

वैदेहीशा

विदेह की रानी, आदर्श नारीत्व का परिचायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें