फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2024 Wishes: 'धर्म की जय हो..', अपने दोस्तों और परिजनों को इन संदेशों के जरिए दें दशहरा की शुभकामना

Sat, 12 Oct 2024 08:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दशहरा के इस मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को दशहरा के आकर्षक वॉलपेपर के जरिए शुभकामना संदेश भेजें।
 
विज्ञापन
1 of 6
दोस्तों और परिजनों को इन संदेशों के जरिए दें दशहरा की शुभकामना - फोटो : अमर उजाला
Dussehra 2024 Wishes: दशहरा या विजयादशमी का त्योहार असत्य, अंहकार, अत्याचार और बुराई पर सत्य, धर्म और अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण के साथ-साथ उसके अत्याचारों का अंत किया था। वियजादशमी का ये त्योहार 9 दिनों तक चलने वाली शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद 10वें दिन मनाया जाता है।

इस साल की बात करें तो इस बार 12 अक्तूबर दिन शनिवार को दशहरा मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इस दिन जगह-जगह पर रावण का पुतला दहन किया जाता है। पुतले का दहन ये संदेश देता है कि अच्छाई के सामने बुराई कभी टिक नहीं सकती। इस दिन दफ्तरों से लेकर स्कूलों तक में अवकाश भी होता है। लोग एक-दूसरे को दशहरा की बधाई देते हैे।

ऐसे में आप भी दशहरा के पावन मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को आकर्षक वॉलपेपर के जरिए शुभकामना संदेश भेजें।
विज्ञापन

2 of 6
दशहरा 2024 - फोटो : अमर उजाला
भीतर के रावण को, जो आग खुद लगाएंगे,
सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
दशहरा 2024 - फोटो : अमर उजाला
इस दशहरे मनुष्य बस एक नेक काम करें,
अंतर्मन में पनप रही हर बुराई का सर्वनाश करें।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 6
दशहरा 2024 - फोटो : अमर उजाला
रावण का सर्वनाश हो,
हर हृदय में श्री राम का वास हो।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
Dussehra 2024 - फोटो : अमर उजाला
हो आपकी लाइफ में खुशियों का मेला,
कभी ना आए कोई झमेला,
सदा सुखी रहे आपका बसेरा।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दशहरा - फोटो : अमर उजाला
बुराई का होता है विनाश,
दशहरा लाता है उम्मीद की आस,
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें