फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में अगर चल रहा है आपका रोमांस, तो न करें ये हरकतें वरना...

Fri, 23 Jun 2017 11:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
1 of 10
relationship
काम-काजी लोगों के दिन के कम से कम आठ-दस घंटे आफिस में बीतते हैं। ऐसे में काम करते-करते कोई आपको भा जाए तो कोई बड़ी बात नहीं। रोमांस करना बुरा भी नहीं है। मगर ये हरकतें न करें। नहीं तो बन जाएंगे गॉसिप का पात्र। 
विज्ञापन

2 of 10
office romance - फोटो : getty images
काम के घंटों के दौरान न करें रोमांस- ऑफिस के घंटों में रोमांस करने से आपकी छवि बिगड़ेगी। आपके काम पर असर पड़ेगा। बॉस को अगर भनक लग गई आपकी खैर नहीं। आपकी प्रोफेसनल छवि खराब होगी। 
विज्ञापन

3 of 10
office romance - फोटो : getty images
आफिस से न निकलें साथ-साथ- दफ्तर में रोमांस चल रहा है तो ध्यान रहे, कभी साथ-साथ न निकलें। साथ ही एक दूसरे से मिलने की जगह भी ऑफिस से दूर तय करें। तय जगह पर कभी साथ-साथ न जाएं। क्योंकि ऑफिस के किसी व्यक्ति ने आपको देख लिया तो ऑफिस में गॉसिप होगी। 

4 of 10
office romance - फोटो : getty images
ऑफिस में न दिखाएं ज्यादा करीबी-कोशिश करें ऑफिस में आप उनके साथ ज्यादा करीबी न दिखाएं। अलग से तवज्जों न दें। दूसरे सहकर्मियों जैसा ही व्यवहार करें। 
विज्ञापन

5 of 10
office romance - फोटो : getty images
कहीं आप गॉसिप की वजह न बन जाएं-अपने रिस्ते के बारे में ऑफिस में चर्चा न करें। इससे आप दोनों के रिस्ते को लेकर लोग गॉसिप करेंगे। लड़कियों को गॉसिप बनना बिल्कुल पसंद नहीं होता। 
विज्ञापन

6 of 10
office romance - फोटो : ऑफिस रोमांस
आफिस के ई-मेल का इस्तेमाल कभी भी न करें-ऑफिस की ई-मेल का इस्तेमाल निजी बातचीत के लिए न करें। क्योंकि ऑफिस की मेले लीक होने के बहुत ज्यादा आसार होते हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
work place romance - फोटो : वर्क प्लेस
ओवर स्मार्टनेस न दिखाएं-ऑफिस में कई बार आप अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए हड़बड़ी में कुछ अजीब हरकतें कर बैठते हैं। जैसे-ऑफिस की कैंटीन में उसका बिल दे देना। लंच का समय होते ही उसकी कुर्सी के करीब पहुंच जाना। 

8 of 10
office romance - फोटो : getty images
दूसरी लड़कियों को भी सम्मान दें-लड़कियों का सम्मान करने वाला पार्टनर लड़कियों की पहली पसंद होती है। इसलिए अपनी सहकर्मी लड़कियों को भी सम्मान दें।   

9 of 10
office romance - फोटो : getty images
चिपके बिना दूर से केयर दिखाएं-ज्यादातर लड़कियों को केयर तो अच्छी लगती है। लेकिन चिपकने वाले लड़के बिल्कुल नहीं। इसलिए अगर कुछ पूछना है या कुछ बताना है तो अपने निजी ई-मेल या फिर फोन से बात कर लें। 
विज्ञापन

10 of 10
work place - फोटो : वर्कप्लेस
ऑफिस में एकांत में न मिलें-ऑफिस के किसी खाली केबिन या एकांत कमरे में न मिलें। इससे लोग तो गलत समझेंगे ही साथ ही लड़की पर भी इंप्रेशन अच्छा नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें