फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि दोस्त का हो गया है ब्रेकअप तो न कहें उससे ये बातें, आपके रिश्ते पर पड़ेगा प्रभाव

Mon, 05 Apr 2021 09:35 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दोस्त बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं - फोटो : Social Media

दोस्त का ब्रेकअप होना मतलब एक जिम्मेदारी आने जैसा है। कई दोस्त बहुत जल्दी ब्रेकअप के खराब समय से निकल जाते हैं, कई लोगों को समय भी लगता है। ऐसे में दोस्त बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि अच्छे दोस्त अपने दोस्त को लंबे समय तक हताश और दुखी नहीं रहने देते हैं लेकिन कई बार कुछ गलतियों की वजह से ऐसे समय में दोस्तों के बीच भी गलतफहमियां और लड़ाइयां हो जाती है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि दोस्त के ब्रेकअप के समय उसे कौनसी बातें नहीं कहना चाहिए।  

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आगे बढ़ने की बात न कहें - फोटो : Social media

आगे बढ़ने की बात
यदि आपके दोस्त का ताजा-ताजा ब्रेकअप हुआ है तो उसे भूलकर भी बार-बार आगे बढ़ने की बात न कहें क्योंकि ऐसे समय पर हो सकता है कि उसे महसूस हो कि आप उसे समझ ही नहीं पा रहे हैं। दोस्त के लिए आगे बढ़ना जरूरी है लेकिन फिलहाल आप समझिए कि यह इतना आसान नहीं होता है कि कोई भी व्यक्ति तुरंत आगे बढ़ जाए इसलिए ये बात उसे बुरी लग सकती है। 

विज्ञापन

3 of 5
कुछ गलत कहा तब भी वह ठीक नहीं है - फोटो : social media

एक्स से संबंधित कोई बात
अपने दोस्त से एक्स से संबंधित बातें करना नजरअंदाज ही करें या फिर उन्हें बस सुनें क्योंकि ऐसे समय में यदि आपने कुछ सही कहा तब भी आप फंस सकते हो और कुछ गलत कहा तब भी वह ठीक नहीं है क्योंकि आप नहीं जानते कि आपका दोस्त क्या चाह रहा है। हो सकता है, वो बुराई कर रहा हो लेकिन आप बुरा कहो तो वो सहन ही न कर पाएं इसलिए ऐसी स्थिति में समझदारी से काम लें। 

4 of 5
आपका उसे रोकना काम आ सकता था - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्त की गलती गिनाना
यदि आपको लग रहा है कि आपके दोस्त का रिश्ता उसकी गलती से टूटा है तो यह आपको उस वक्त समझ आना चाहिए था, जब वो गलती कर रहा था। उस वक्त शायद आपका उसे रोकना काम आ सकता था लेकिन अभी इस वक्त आप यदि उसे गलतियां गिनाओगे तो आप ही उसकी नजर में गलत साबित हो जाओगे इसलिए यदि कहना भी हो तो थोड़ा समय बीत जाने पर कहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आप दोनों के बीच कोई गलतफहमी खड़ी कर दे - फोटो : सोशल मीडिया

उसे कहना कि और मिल जाएंगी/ जाएंगे
अगर ताजा-ताजा ब्रेकअप हुआ है तब तो आपके दोस्त को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा कि आप उसे ऐसा कुछ कहो कि उसे और मिल जाएंगी या इससे बेहतर मिलेगी क्योंकि हो सकता है ये आप दोनों के बीच कोई गलतफहमी खड़ी कर दे और यदि दोस्त का दिल अब भी वहां अटकेगा होगा तब तो वह इस बात को बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले सकेगा इसलिए ऐसी कोई भी बात न कहें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें