फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2018: भूलकर भी किसी को गिफ्ट न करें ये चीजें, पैसों की होगी किल्लत

Tue, 06 Nov 2018 05:59 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : file photo
दिवाली के अवसर पर गिफ्ट देने का चलन है। आपने भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए गिफ्टस खरीद लिए होंगे, पर क्या आपको मालूम है कि बहुत सारी चीजें ऐसी होती है जिन्हें कभी भी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र में इन चीजों के बारे में बताया गया है कि इन्हें गिफ्ट करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है वो चीजें...
विज्ञापन

2 of 7
शुभ दीपावली 2018
मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा

कई बार आपने दिवाली के गिफ्ट्स में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा या फिर सोने-चांदी के सिक्के जिन पर मां लक्ष्मी और गणेश बने रहते हैं गिफ्ट में दिए होंगे, लेकिन आज के बाद ऐसा न करना, क्योंकि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इसे शुभ नहीं माना जाता। इसके पीछे बताया जाता है कि गिफ्ट में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा को देने से आप अपना सौभाग्य भी किसी और को दे देते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
water - फोटो : file photo
पानी से जुड़ी चीज

दिवाली के मौके पर कभी भी किसी को ऐसी चीज गिफ्ट में न दें जो पानी से जुड़ी हो, क्योंकि ऐसा करने के पीछे मान्यता है कि जल में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा दिवाली के उपहार में समृद्धि के लिए स्थायित्व वाली चीजों को देना चाहिए जबकि जल अस्थिरता का प्रतीक है।

4 of 7
cutlery set - फोटो : facebook
नुकीली चीजें न दें

दिवाली पर कभी भी किसी को कोई नुकीली चीज उपहार में न दें। जैसे कई बार दिवाली गिफ्ट में लोग कटलरी सेट गिफ्ट करते हैं। ऐसे गिफ्ट देने से बचें।
विज्ञापन

5 of 7
gold - फोटो : instagram
सोना-चांदी से बनी चीजें

यूं तो दिवाली के मौके पर घर में सोना, चांदी और तांबे की चीजें लाना शुभ माना जाता है, लेकिन किसी को उपहार में इन पांच धातु (सोना, चांदी, कॉपर, पीतल और तांबा) को देने से बचें।
विज्ञापन

6 of 7
Gift Packing
कोई भी पुरानी और इस्तेमाल करी हुई चीज

आप जब भी किसी को उपहार दें वो नई चीज होनी चाहिए, फिर चाहे वह कोई भी चीज क्यों न हो। कभी भी किसी को पुरानी या इस्तेमाल की हुई चीज को देने से बचें। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
black utensils - फोटो : instagram
काले रंग की चीजें

दिवाली के मौके पर घर में या गिफ्ट करने के लिए काले रंग की चीजों को लाने से बचें, क्योंकि काला रंग शनि भगवान को प्रिय है। इसलिए काले रंग की कोई भी चीज खरीदने की गलती न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें