अगर इस बार दिवाली पर अपने परिवारवालों के लिए कुछ अलग करने की चाहत है तो आज हम आपको कुछ शुभ काम बता रहे हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं। ऐसा करने से आपका दिवाली सेलिब्रेशन पहले से ज्यादा खास हो जाएगा। हर साल आप इस त्योहार को धूम-धड़ाके से मनाते होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट देते होंगे तो बड़ों का आशीर्वाद भी लेते होंगे। पर इस बार क्यों न कुछ अलग किया जाए और अपने परिवारवालों को स्पेशल फील कराया जाए। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप उन्हें महंगे गिफ्ट ही दें, बल्कि उन्हें अच्छा महसूस कराने के और भी कई तरीके होते हैं। आइए जानते हैं उन कामों के बारे में जिससे आपके परिवार के हर सदस्य से प्यार मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 6
diwali celebration
- फोटो : facebook
दिवाली पर आपको भी दो से तीन दिन की छुट्टियां मिली होंगी। ऐसे में इस सारे समय को घर पर ही न बिता दें। वैसे भी भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अपने परिवार के साथ समय बिताने तक का समय नहीं मिलता। ऐसे में इस समय का फायदा उठाए और अपने परिवारवालों के लिए कुछ करें। आप चाहे तो अपने परिवारवालों को उनकी पसंदीदा जगह पर घुमाने ले जा सकते हैं, जहां आप लोग एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर इस दिवाली को यादगार बना सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
FOOD
- फोटो : facebook
रोजाना जब आप दफ्तर से आते होंगे तो आपकी मां आपके लिए खाना तैयार करके रखती हैं, क्यों न अब जब आपके पास समय है तो उन्हें कुछ आराम का समय दिया जाए। दिवाली के इस ब्रेक पर आप अपने परिवारवालों के लिए उनके पसंद के व्यंजन बनाकर उन्हें खास महसूस कराएं।
4 of 6
- फोटो : file photo
इस दिवाली आप चाहे तो अपने परिवारवालों को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें उपहार दे सकते हैं। अगर घर में बच्चें है तो उन्हें चॉकलेट्स दे सकते हैं, बड़े बुजुर्गों को उनकी पसंद की कोई चीज दे सकते हैं जिन्हें वो लंबे समय से चाह रहे हो।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : file photo
दिवाली के ब्रेक में आप घर का डेकोरेशन कर परिवारवालों को खुश कर सकते हैं। वैसे तो आपको घर की एक्टिविटीज में हिस्सा लेने का समय नहीं मिलता, तो क्यों न इस मौके का फायदा उठाते हुए आप अपने घर को डेकोरोट करें और घरवालों का दिल जीत लें।
हर परिवार की शान घर के बुजुर्ग होते हैं। इस दिन उन्हें किसी तरह से आहत न करें। उनकी जो भी इच्छाएं हो वो पूरी करने की कोशिश करें। उनकी सेवा करें और उन्हें ऐसा महसूस कराएं कि आप उनसे बहुत प्यार करते हैं और आप हर वक्त उनके लिए खड़े हैं। आखिर में अपने घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें। इस दुनिया में उनके आशीर्वाद से बढ़कर कोई चीज नहीं है।