फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामकाजी महिलाओं को झेलनी पड़ती हैं ये पांच तरह की परेशानियां

Tue, 19 Nov 2019 10:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आजकल की महिलाएं अपने पैर पर खड़ी होना चाहती हैं। उनको लगता है कि वो खुद कमाएं और उन्हें अपनी जरूरतों के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता है। लेकिन ये सभी महिलाएं जानती हैं कि एक कामकाजी महिला की जिंदगी इतनी आसान नहीं होती है। उसे घर-परिवार की बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए ऐसी जानें ऐसी कामकाजी महिलाओं की कुछ मुसीबतें।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
महिलाएं चाहें कितना भी कमा लें लेकिन उन्हें घर के काम जैसे साफ-सफाई, खाना सब बनाना पड़ेगा। लेकिन घर के मर्द इन कामों में जरा भी हाथ नहीं बटाते हैं। ऐसे में कामकाजी महिलाओं के ऊपर दोहरा काम का दबाव बना रहता है। जिससे वो जल्दी ही थक जाती हैं।


 
विज्ञापन

3 of 6
जिन महिलाओं के बच्चे होते हैं उनके लिए नौकरी करना और घर संभालना और भी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि छोटे बच्चे की देखभाल में भी वक्त देना पड़ता है। ऐसे में घर के मर्द चाहें तो बच्चों की देख-रेख करके महिलाओं का थोड़ा काम आसान कर सकते हैं। 


 

4 of 6
इसके साथ ही महिलाओं को ऑफिस में भी काम का दबाव झेलना पड़ता है और साथ ही बहुत सारे साथी पुरुष ये कमेंट करते हैं कि महिलाएं ऑफिस का काम ठीक से नहीं कर पाती हैं। जिसकी वजह से भी महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
अगर घर की औरत पति से ज्यादा कमाने लगती है तो उसके पति के आत्मसम्मान को ठेस लगने लगती है और उसे पत्नी का नौकरी करना अच्छा नहीं लगता है। जबकि पति को अपनी पत्नी के लिए खुश होना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शादी के बाद महिलाओं को ससुराल में भी नौकरी के लिए राजी करना बड़ा मुसीबत का काम होता है। एक बार नौकरी की इजाजत दे भी दी तो फिर हमेशा उन्हें ये ताना मारा जाता है कि नौकरी करते ही उसके पंख लग गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें