Dhanu Rashi Baby Boy Names: बच्चे के जन्म के बाद सबसे अहम और भावनात्मक फैसला होता है, उसके लिए नाम चुनना। नाम का चयन करने के कई तरीके हो सकते हैं। कुछ लोग राशि के अनुसार बच्चे का नाम रखते हैं तो कुछ कोई खास अक्षर या अर्थ से संबंधित नाम चुनते हैं। अगर आपके बेटे का जन्म धनु राशि (Sagittarius) में हुआ है तो कुछ खास अक्षरों से शुरू होने वाले नाम बेटे को दे सकते हैं। धनु राशि के अक्षर होते हैं- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे। इन अक्षरों से शुरू होने वाले नामों में सकारात्मक ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और सौभाग्य की भावना मानी जाती है। अगर आप भी इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम अपने बेटे को देना चाहते हैं तो ऐसे नाम का चयन करें जो न केवल आधुनिक हो, बल्कि उसमें गहराई और शुभता भी हो।