फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dating Tips: लड़की को पहली डेट पर ले जाते समय न करें ये गलतियां, दूसरी मुलाकात का मिलेगा मौका

Sat, 07 Jan 2023 01:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पहली डेट पर न करें ये गलतियां - फोटो : istock
Dating Tips: नए दौर में लड़का और लड़की किसी रिश्ते में बंधने से पहले एक दूसरे को समझने के चरण में होते हैं। वह एक दूसरे के साथ वक्त बिताकर पहले ये जानने का प्रयास करते हैं कि क्या शख्स उनका पार्टनर बनने योग्य है। चाहें रिलेशनशिप में आना हो या शादी का फैसला करना हो, पहले लड़का और लड़की डेट पर जाते हैं और एक दूसरे को समझते हैं। अपनी पहली डेट को लेकर हर कपल उत्साहित रहता है। वह चाहते हैं कि पहली डेट पर पार्टनर को इम्प्रेस कर सकें, ताकि रिश्ता दूसरे चरण पर जाए। हालांकि इस उत्साह के कारण कभी कभार हड़बड़ाहट या जल्दबाजी में उनसे कुछ गलतियां भी हो जाती हैं। जाने-अनजाने में की गई गलतियों के कारण पहली डेट के आखिरी डेट में तब्दील होने की संभावना भी बढ़ जाती है और पार्टनर आपसे दोबारा मिलना पसंद नहीं करता। डेट को लेकर लड़कों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। अगर आप किसी लड़की के साथ पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो कुछ सामान्य गलतियों से बचें, ताकि लड़की आपसे दोबारा मिलने की इच्छा रखे और दूसरी डेट के लिए झट से मान जाए।
विज्ञापन

2 of 5
पहली डेट पर न करें ये गलतियां - फोटो : istock
गलत जगह का चयन

पहली बार किसी लड़की को डेट पर ले जा रहे हैं तो उन्हें सहज महसूस कराएं। इसके लिए जरूरी है कि डेट के लिए सही जगह का चयन करें। पहली डेट के लिए लड़की को किसी सुनसान या ऐसी जगह पर न ले जाएं, जहां वह असहज महसूस करें। बहुत अधिक भीड़ भाड़ या बिल्कुल खाली जगह से बेहतर है कि किसी कम भीड़ भाड़ वाले कैफे या रेस्तरां में जाएं, ताकि आराम से एक दूसरे से बात कर सकें।
विज्ञापन

3 of 5
पहली डेट पर न करें ये गलतियां - फोटो : istock
गलत शब्दों में बातचीत करना

लड़के अक्सर अपशब्दों का उपयोग करते हैं। दोस्तों या करीबियों से जिस लहजे में बात करते हैं, उस लहजे में पहली ही डेट पर बात न करें। जैसे हैं, वैसे ही रहने की कोशिश करें लेकिन बातों में ऐसे शब्दों के इस्तेमाल से बचें, जिससे लड़की के सामने आप का इंप्रेशन खराब हो जाए। सम्मान पूर्वक बात करें। गलत बातें करने से बचें। पहली ही डेट पर लड़की से ऐसा कुछ न पूछें जो उन्हें असहज कर दे।

4 of 5
पहली डेट पर न करें ये गलतियां
दिखावा करना

पहली डेट पर लड़की को इम्प्रेस करने के चक्कर में दिखावा न करें। शेखी बघारने या दिखावा करने से वह आपसे दूरी बना सकती हैं। उनके सामने सच्चे रहें। आपकी बातों से यह बिल्कुल भी महसूस न हो कि आप किसी तरह का दिखावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहली डेट पर न करें ये गलतियां - फोटो : istock
लड़की की पसंद को समझें

डेट पर लोग पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं लेकिन इस चक्कर में वह पार्टनर की पसंद नापसंद के बारे में भूल जाते हैं। आपने पहली डेट पर लड़की के लिए बहुत कुछ प्लान किया होगा लेकिन इस योजना में उनकी राय को शामिल करें। जैसे आप अगर डेट पर फिल्म देखना चाहते हैं तो लड़की की पसंद पूछें। उनके लिए कुछ ऑर्डर कर रहे हैं तो पहले उन से राय लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें