फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक संबंध को लेकर आपको आते हैं ऐसे सपने तो इनका अर्थ जान लीजिए

Mon, 02 Dec 2019 12:46 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
RELATIONSHIP - फोटो : file photo
हर सपने का एक मतलब होता है और बिना मतलब के कभी भी सपने नहीं आते हैं। इसी तरह से अगर आपको शारीरिक संबंध को लेकर सपने आते हैं तो आप इन्हें बस सपना मत समझिए क्योंकि इन सपनों का संबंध आपके व्यक्तित्व से किसी न किसी रूप में जुड़ा रहता है। अगर आपको अपने आसपास के लोगों जिनमें आपका एक्स प्रेमी, बॉस और कोई ऐसा व्यक्ति जो आपको बहुत अच्छा लगता हो या फिर ऐसा कोई व्यक्ति जिसे आप पसंद न करते हैं, उसे लेकर सेक्स के सपने आते हैं तो इन सपनों का अर्थ जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं शारीरिक संबंधों को लेकर आने वाले सपनों का मतलब क्या होता है...

 
विज्ञापन

2 of 7
relationship - फोटो : file photo
'साइकोलॉजिकल टुडे' के एक लेख के मुताबिक अगर आप किसी अजनबी को देखते हैं और आपको उसे लेकर सेक्स के सपने आते हैं तो यह आपकी कामलिप्सा के लिए अच्छा है। इसका मतलब यह भी है कि आपका दिमाग आपको बताना चाह रहा है कि आपकी शारीरिक जरूरत पूरी नहीं हो रही है। दरअसल सेक्शुअल एक्सपीरियंस और सेक्शुअल ड्रीम में अंतर  होता है। इस तरह के सपने हमारे लिए दिमाग के संकेत होते हैं जो बताते हैं कि हमें शारीरिक संबंध की जरूरत महसूस हो रही है।
विज्ञापन

3 of 7
relationship - फोटो : file photo
आपको किसी के साथ भी शारीरिक संबंध को लेकर सपने आ सकते हैं क्योंकि कई बार इनका संबंध बस हमारे जेहन में चल रहे आवेगों से होता है। लेकिन अगर अक्सर आपको ऐसे सपने आते हैं तो इनका कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। ज्यादातर सेक्स के सपने हमारी फेंटेसी से जुड़े होते हैं। यानी अगर हम किसी के प्रति आकर्षित होते हैं और उसके बारे में सेक्स का ख्याल रखते हैं तो हमें ऐसे ही सपने भी आ सकते हैं।

4 of 7
relationship - फोटो : file photo
हालांकि कई बार इन सपनों के दूसरे अर्थ भी निकलते हैं। अगर आपका रिलेशनशिप खत्म हो गया है और आपको फिर भी अपने एक्स के साथ सेक्स के सपने आते हैं तो समझ लीजिए अभी भी आपकी उसके साथ नजदीकी बनी हुई है। यानी कि अभी भी आपके भीतर अपने एक्स को लेकर प्यार और संवेदना बनी हुई है। 
विज्ञापन

5 of 7
relationship - फोटो : file photo
इसके अलावा इसका मतलब यह भी होता है कि अभी आपके ब्रेन यानी दिमाग उन्हीं पुरानी यादों पर उटका हुआ है और जब तक आपको किसी दूसरे का साथ शारीरिक संबंधों का अनुभव नहीं होता तब तक आपको इस तरह के सपने आते रह सकते हैं। साइकोलॉजिक टूडे वेबसाइट ने शारीरिक संबंध और सपने को लेकर अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही है।
विज्ञापन

6 of 7
relationship - फोटो : file photo
अगर आप अपने बॉस को लेकर सेक्स के सपने देख रहे हैं तो यह आपकी फेंटसी भी हो सकती है और यह भी हो सकता है कि आपका अपने बॉस पर क्रश हो लेकिन अगर बार-बार इस तरह के सपने आते हैं तो इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आपका बॉस चाहता है कि आप अपने भीतर खास तरह का गुण विकसित करें। हालांकि, इस बात का कोई ठोस आधार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
relationship - फोटो : file photo
यह कहा जाता है कि अगर आप किसी से नफरत करते हैं और उसे लेकर सेक्स के सपने आ रहे हैं तो उसके साथ आपका रिश्ता मधुर हो सकता है। हालांकि ज्यादातर शारीरिक संबंध को लेकर आने वाले सपनों का अर्थ हमारे मन के यौन आवेगों से जुड़ा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें