फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आपका पार्टनर इन गलत आदतों का शिकार तो नहीं, ऐसे पहुंच रहा है आपके रिश्ते को नुकसान

Sun, 22 Sep 2019 09:29 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
जब आप एक सही व्यक्ति के साथ रिश्ते में होते हैं। ऐसे में आप यह महसूस करते हैं कि आप कितने खुशनसीब हैं। आप अपने रिश्ते में कई वादे करते हैं, यादे बनाते हैं और अपने रिश्ते के लिए कभी हार न मानने वाला रवैया रखते हैं। भले ही आप दोनो एक-दूसरे से कितना भी लड़ लें। सबकुछ वैसा ही हो रहा है जैसा आप अपने रिश्ते के लिए चाहत रखते थे।

लेकिन इसके बावजूद क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि केवल आप ही अपने रिश्ते को सफल बनाने के लिए प्रयास करते हैं और आपका साथी इसमें दिलचस्पी नहीं लेता है? अगर आपको भी ऐसा लगता है कि सब कुछ सही होने के बावजूद भी कुछ गलत है? ऐसे में शायद हो सकता है कि आप एक सहनिर्भर रिश्ते में हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
एक स्वस्थ रिश्ते में आप दोनों को एक-दूसरे के बारे में ज्यादा पता होता है। लेकिन इसके बावजूद भी अगर आप हमेशा यह जानना चाहते हैं कि आपका साथी किस समय क्या कर रहा होता है, या फिर उनके दिमाग में क्या चल रहा है? इससे यह बात स्पष्ट होती है कि आप एक सहनिर्भर रिश्ते में हैं। किसी भी रिश्ते में एक-दूूसरे से कुछ छिपा नहीं रहना चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने पार्टनर को  उनका निजी समय न दें। 
विज्ञापन

3 of 6
कपल - फोटो : social media
अगर आप आप अपने पार्टनर की इच्छाओं और जरूरतों के बारे में जानते हैं तो यह बात बेहद अच्छी है। लेकिन हमेशा उनकी जरूरतों को प्राथमिकता देना और अपनी जरूरतों को भूल जाना कतई जायज नहीं है। अगर आप अपनी इच्छाओं और जरूरतों से ज्यादा अपने पार्टनर की जरूरतों को अहमियत देते हैं तो इसका मतलब यह है कि आप एक सहनिर्भर रिश्ते में हैं। 

4 of 6
- फोटो : social media
हर रिश्ते में कई बार एक-दूसरे की पंसद की चीज़े भी की जाती हैं। लेकिन जब आप जबरदस्ती ऐसा करते है जबकि आपका मन उस काम को करने का नहीं हो। यह संकेत है कि आप एक सहनिर्भर रिश्ते में हैं। हालांकि एक स्वस्थ रिश्ते में आप अपने साथी को यह बात खुलकर बता सकते हैं कि आपका मन उस काम को करने का है या नहीं? 
विज्ञापन

5 of 6
कपल - फोटो : social media
रिश्ते में  कई बार एक-दूसरे के लिए बलिदान देने पड़ते हैं। ऐसे में कई बार हम अपने पार्टनर से मिलने के लिए कोई जरूरी काम रद्द कर देते हैं। लेकिन जब आप हर बार ऐसा करते हैं तो यह संकेत है कि आप एक सहनिर्भर रिश्ते में हैं। यही नहीं इसके अलावा ऐसा करने से आप अपने अन्य रिश्तों को एक समय बाद खो भी सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sad couple
क्या आप जानते हैं कि मदद करना और बच्चे की तरह लाड़ करने में अतंर होता है। अगर आप अपने रिश्ते में हर बार यह सुनिश्चित करते है कि क्या आपका हर काम टाइम से कर रहा? क्या आपको उसे बार-बार हर चीज के लिए बताना होता है?  यदि ऐसा है तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आपके  पार्टनर की जिम्मेदारी है। इससे यह पता चलता है कि आप एक सहनिर्भरता में फंस गए हैं। जहां आप हमेशा अपने साथी का मनोरंजन करने की कोशिश करते हैं और अपने बाकी सारे रिश्ते को कम महत्व देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें