Childrens Day 2022: भारत में हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है। कहा जाता है कि जवाहरलाल नेहरू जी को बच्चों से काफी लगाव था। उनके इसी स्नेह और लगाव के कारण नेहरू जी के जन्म दिन को बच्चों का दिन बना दिया गया और हर वर्ष इस दिन बाल दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। बच्चे बहुत कोमल मन होते हैं। वह देश का भविष्य भी होते हैं और माता पिता का सहारा भी। ऐसे में हर माता पिता, शिक्षक चाहता है कि बच्चा आगे बढ़े, अच्छी आदतें सीखे ताकि उनका भविष्य संवरे। लेकिन इसके लिए बच्चों को अच्छी बातें सिखाने, उनमें अच्छी आदतें डालने की जरूरत होती है। ऐसे में हर बच्चे को सिखाएं को कुछ अच्छी आदतें सिखाएं ताकि वह एक आदर्श नागरिक बन सकें।