Parenting Tips: अगर आपका बच्चा भी अक्सर आपके साथ देर रात तक जागता है, तो ये उसकी सेहत और पढ़ाई दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। बच्चों की अच्छी नींद उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, टीवी, मोबाइल या आदतों की वजह से बच्चे देर तक जागते रहते हैं। इसके चलते उनका ध्यान स्कूल और पढ़ाई पर कम हो सकता है और उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है।
ऐसे में बचपन से ही उनके लिए सही समय पर सोने की आदत डालना महत्वपूर्ण है। तो अगर आप भी अपने बच्चे की आदत को बदलना चाहते हैं तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपने बच्चे की नींद की आदत में सुधार ला सकते हैं और उसे रात में समय पर सोने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे कुछ प्रभावी उपाय जो बच्चों को जल्दी और अच्छी नींद लेने में मदद करेंगे।