फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird Theory: सोशल मीडिया पर छाया नया रिलेशनशिप ट्रेंड, जानिए क्या है बर्ड थ्योरी और क्यों कपल्स अपना रहे

Sat, 08 Nov 2025 12:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bird Theory Relationship Trend: बर्ड थ्योरी क्या है? जानिए सोशल मीडिया पर छाए इस वायरल रिलेशनशिप ट्रेंड का मतलब, इसके फायदे, नुकसान और क्यों कपल्स इसे प्यार की नई भाषा मान रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
क्या है बर्ड थ्योरी - फोटो : Adobe
Bird Theory Relationship Trend: रिश्तों की दुनिया में हर दिन कोई न कोई नया ट्रेंड जन्म लेता है। कभी बेर मिनिमम थ्योरी, कभी ग्रीन फ्लैग चेक और अब छाया है Bird Theory। इंस्टाग्राम पर लाखों लोग इस ट्रेंड पर वीडियो बना रहे हैं और कह रहे हैं, “अगर आपका पार्टनर आपको बर्ड थ्योरी जैसा ट्रीट करता है, तो समझिए रिश्ता सही दिशा में है।” लेकिन आखिर क्या है ये बर्ड थ्योरी जो आज रिलेशनशिप की पहचान बन चुकी है?

क्या है Bird Theory?

बर्ड थ्योरी की शुरुआत सोशल मीडिया क्रिएटर Allison Piwowarski के एक वीडियो से हुई। उन्होंने कहा, “अगर आपका पार्टनर किसी छोटे से पक्षी को देखकर एक्साइटेड हो जाता है, और वो खुशी आपसे शेयर करता है, तो वो आपको और इस रिश्ते को भी उतनी ही इमोशनल इंपॉर्टेंस देता है। यानी Bird Theory का मतलब है, जब कोई व्यक्ति अपनी छोटी-छोटी खुशियों को आपके साथ साझा करता है, तो वह असल में रिश्ते को जीवंत रखता है। यह थ्योरी बताती है कि रिश्ता तभी मजबूत होता है, जब पार्टनर्स एक-दूसरे के रोज़मर्रा के अनुभवों में दिलचस्पी लें।

विज्ञापन

2 of 4
बर्ड थ्योरी रिश्ते में क्यों है जरूरी? - फोटो : Instagram

बर्ड थ्योरी रिश्ते में क्यों है जरूरी?

आज की व्यस्त जिंदगी में कपल्स अक्सर एक-दूसरे से भावनात्मक रूप से दूर हो जाते हैं। Bird Theory इस दूरी को कम करने का एक सिंपल लेकिन असरदार तरीका बताती है। अगर आपका पार्टनर किसी छोटी चीज जैसे कि उड़ते पक्षी, सुंदर आसमान या नए गाने को देखकर मुस्कान के साथ आपके पास आता है, तो वो न सिर्फ उस पल को साझा कर रहा है बल्कि आपके साथ अपने इमोशनल स्पेस को भी बांट रहा है। ये थ्योरी इस बात पर जोर देती है कि रिश्ते में ध्यान देना ही प्यार की असली भाषा है।

विज्ञापन

3 of 4
Bird Theory अपनाने के फायदे - फोटो : Adobe

Bird Theory अपनाने के फायदे


भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है

जब आप छोटी-छोटी चीज़ों में एक-दूसरे की रुचि लेते हैं, तो इमोशनल बंधन मजबूत होता है।


बेहतर संचार

इस थ्योरी से बातचीत का सिलसिला बढ़ता है, जिससे रिश्ता खुला और ईमानदार बनता है।


रिश्ते में नई ऊर्जा 

यह थ्योरी रिश्ते को बोरिंग होने से बचाती है और रोमांस को फिर से जीवित करती है।


एक-दूसरे की परवाह दिखती है

इसमें पार्टनर महसूस करता है कि उसकी भावनाएं मायने रखती हैं। ये थ्योरी दिखाती है कि लोगों को अपने पार्टनर की कितनी परवाह है।


मानसिक शांति और सकारात्मकता

रिश्ते में छोटी खुशियों पर ध्यान देने से तनाव कम होता है और खुशी बढ़ती है।

विज्ञापन

4 of 4
बर्ड थ्योरी के नुकसान या सीमाएं - फोटो : Adobe

बर्ड थ्योरी के नुकसान या सीमाएं

हर थ्योरी की तरह, इसके भी कुछ सीमाएं हैं, जैसे 

  • हर व्यक्ति भावनात्मक नहीं होता। कुछ लोग छोटी-छोटी बातों को शेयर नहीं करते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो कम प्यार करते हैं।
  • इसमें उम्मीद बढ़ सरती है। अगर एक पार्टनर हर बात शेयर करता है और दूसरा नहीं, तो असंतुलन या तुलना की भावना आ सकती है।
  • सच बनाम सामाजिक व्यवहार यानी कई बार लोग सोशल मीडिया के लिए दिखावा करते हैं, जबकि असल जीवन में कनेक्शन कम होता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें