फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2024: 5 नवंबर से होगी छठ पूजा की शुरुआत, पहले से ही करीबियों को भेजें महापर्व के शुभ संदेश

Sun, 03 Nov 2024 03:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप यहां से छठ पूजा के आकर्षक वॉलपेपर डाउनलोड करके व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए अपने रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
Chhath Puja 2024: कार्तिक का महीना आते ही त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। इस महीने में ही 5 दिन चलने वाले दीपोत्सव और फिर बिहार की शान छठ पर्व भी आता है। दिवाली के 6 दिन बाद छठ के महापर्व की शुरुआत होती है। इस साल इसकी शुरुआत 5 नवंबर से होगी और समापन 8 नवंबर को होगा। ऐसे में लोगों ने छठ पर्व की तैयारी शुरू कर दी है।

इस पर्व में महिलाएं संतान के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला उपवास करेंगी। पांच नवंबर को नहाय-खहाय और छह नवंबर को खरना होगा। इस महापर्व में लोग पहले से ही अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को छठ की बधाई देने लगते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ वॉलपेपर दिखाने जा रहे हैं, जिसको डाउनलोड करके आप अपने को छठ महापर्व के शुभ संदेश भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
 हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली,
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली,
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार,
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार।

छठ पूजा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 5
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
सद्विचार ,सदाचार, प्रेम और भक्ति,
यही है सूर्य देव को, प्रसन्न करने की शक्ति।

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 5
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
सात घोड़ों के रथ पर सवार सूर्य देवता आएं आपके द्वार,
किरणों से भर जाए आपका घर संसार,
 मुबारक हो आपको छठ का त्योहार।

छठ पूजा की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
 खुशियों का त्योहार आया है,
सूर्य देव से सब जगमगाया है,
खेत खलिहान धन और धान,
यूं ही बनी रहे हमारी शान।

छठ पूजा की शुभकामनाएं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें