फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Bhai Dooj 2024 Wishes: भाई दूज के प्यारे-प्यारे संदेश भेजकर सबको दें भैया दूज की शुभकामनाएं

Sun, 03 Nov 2024 07:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सभी को भाई दूज की मंगलकामनाएं देते हुए ये त्योहार उत्साह से मनाएं। इस लेख में नीचे भाई दूज के प्यार भरे संदेश और भैया दूज के आकर्षक वॉलपेपर दिए गए हैं, जिसे आप व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए अपने प्रियजनों को भेज सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 10
भाई दूज के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
Happy Bhai Dooj 2024 Wishes: भाई दूज का पर्व इस वर्ष 3 नवंबर 2024, रविवार को मनाया जा रहा है। भाई दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।  ये पर्व भाई-बहन के रिश्ते को स्नेह और सम्मान से भरपूर बनाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना करती हैं। भाई दूज का पर्व दीपावली के दो दिन बाद आता है और माना जाता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना जी के घर गए थे, जहां यमुना जी ने उनका आदर-सत्कार कर उन्हें तिलक किया था। तभी से यह दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक बन गया है।

रक्षाबंधन की तरह इस त्योहार में भी बहन अपने भाई के लिए पूजा करती हैं और उनकी सलामती की कामना के साथ भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं। भाई अपनी बहन को शगुन या कोई तोहफा देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ले लाते हैं। इस मौके पर एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दें। सभी को भाई दूज की मंगलकामनाएं देते हुए ये त्योहार उत्साह से मनाएं। इस लेख में नीचे भाई दूज के प्यार भरे संदेश और भैया दूज के आकर्षक वॉलपेपर दिए गए हैं, जिसे आप व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए अपने प्रियजनों को भेज सकती हैं।
 
विज्ञापन

2 of 10
भाई दूज के सुंदर शुभकामना संदेश और वाॅलपेपर सबको भेज दें - फोटो : Amar ujala

बहन तिलक लगाकर भाई को मिठाई खिलाती है,
भाई का तोहफा देख चेहरे पर मुस्कान आ जाती है,
भाई बहन का ये रिश्ता हमेशा रहे अटूट,
मेरी तरफ से मुबारक हो आपको भाई दूज।

भाई दूज की शुभकामनाएं
-------
विज्ञापन

3 of 10
भाई दूज के सुंदर शुभकामना संदेश और वाॅलपेपर सबको भेज दें - फोटो : Amar ujala
थाल सजा कर बैठीं हूं अंगना,
तू आजा अब मुझे इंतजार नहीं करना।
मत डर अब तू इस दुनिया से,
सबसे लड़ने खड़ी है तेरी बहना।

भाई दूज की शुभकामनाएं

4 of 10
भाई दूज के सुंदर शुभकामना संदेश और वाॅलपेपर सबको भेज दें - फोटो : Amar ujala

बहन भाई का करे दुलार,
उसे चाहिए बस भाई का प्यार,
नहीं करती कोई बड़ी चाहत,
बस भाई को मिले खुशियां अथाह।

भैया दूज की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 10
भाई दूज के सुंदर शुभकामना संदेश और वाॅलपेपर सबको भेज दें - फोटो : Amar ujala

भाई दूज के शुभ अवसर पर 
आप के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं 
आपके जीवन में सुख शांति 
और समृद्धि हमेशा बनी रहे।

भैया दूज की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 10
भाई दूज के सुंदर शुभकामना संदेश और वाॅलपेपर सबको भेज दें - फोटो : Amar ujala

प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ
जो दुआ मांगो, उसे तुम हमेशा पाओ।
भाई दूज के त्योहार में भैया जल्दी आओ
अपनी बहन से आकर तिलक लगवाओ।

भाई दूज की शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 10
भाई दूज के सुंदर शुभकामना संदेश और वाॅलपेपर सबको भेज दें - फोटो : Amar ujala
चंदन का टीका, नारियल का उपहार
भाई की उम्मीद, बहन का प्यार
आओ मनाएं मिलकर भाई दूज का त्योहार।

भाई दूज की शुभकामनाएं

8 of 10
भाई दूज के सुंदर शुभकामना संदेश और वाॅलपेपर सबको भेज दें - फोटो : Amar ujala
मां का दुलारा है मेरा भाई,
बहुत ही प्यारा है मेरा भाई,
न देना उसे कोई कष्ट भगवान 
हमेशा खुशी से रहे मेरा भाई।

भाई दूज की शुभकामनाएं

9 of 10
भाई दूज के सुंदर शुभकामना संदेश और वाॅलपेपर सबको भेज दें - फोटो : Amar ujala

बहन चाहे भाई का प्यार,
नहीं चाहे महंगे उपहार,
रिश्ता अटूट रहे सदियों तक,
मिले मेरे भाई को खुशियां अपार।

भाई दूज की शुभकामनाएं
 
विज्ञापन

10 of 10
भाई दूज के सुंदर शुभकामना संदेश और वाॅलपेपर सबको भेज दें - फोटो : Amar ujala

प्यारे भाई- बहन को प्रेम के साथ
मुबारक हो भाई दूज का त्योहार।

भाई दूज की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें