फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Day 1 Wishes: नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, इस मंत्र के जाप से करें दिन की शुरुआत

Sun, 30 Mar 2025 07:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

नवरात्रि के पहले दिन किसकी पूजा होती है? मां शैलपुत्री का प्रिय भोग और पसंदीदा रंग कौन सा है? ये जानकर माता के आह्वान के लिए बीज मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन
1 of 5
शैलपुत्री माता - फोटो : adobe
Chaitra Navratri Day 1 Wishes: नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। मां शैलपुत्री हिमालयराज की पुत्री हैं। उनका स्वरूप मां पार्वती या माता गौरी से जुड़ा है। 

सफेद वस्त्र धारण किए मां शैलपुत्री के एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में कमल का फूल रहता है। उनकी सवारी वृषभ है।

प्रथम नवरात्रि को घटस्थापना के बाद माता का आह्वान किया जाता है और मां शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा की जाती है।

इसके लिए उनका प्रिय भोग अर्पित करें, मंत्रों का जाप करें। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को नवरात्रि के पहले दिन की शुभकामनाएं भेजें और उन्हें बताएं कि आज के दिन मां शैलपुत्री का आह्वान करना चाहिए।

यहां प्रथम नवरात्रि पर मां शैलपुत्री के प्रिय भोग, उनके प्रिय रंग के वस्त्र और बीज मंत्र बताए जा रहे हैं।



 
विज्ञापन

2 of 5
चैत्र नवरात्रि: मां शैलपुत्री - फोटो : adobe stock
मां शैलपुत्री की पूजा में इस मंत्र का जाप करें- 

 
देवी शैलपुत्र्यै नमः॥
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
विज्ञापन

3 of 5
मां शैलपुत्री का भोग - फोटो : Amar Ujala
मां शैलपुत्री की भोग

नवरात्रि का प्रथम दिन मां शैलपुत्री का होता है। मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए लोग उनके पसंदीदा पकवान का भोग भी लगाते हैं। इस दिन दूध से बनी मिठाई या गाय के घी से तैयार भोग देवी को अर्पित करना चाहिए। पहले दिन बादाम का हलवे का भोग लगाकर माता रानी को प्रसन्न करें। 

4 of 5
Floral Saree Design - फोटो : instagram
नवरात्रि के पहले दिन क्या पहनें

मां शैलपुत्री का पसंदीदा रंग सफेद है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन पर सफेद रंग के वस्त्र पहनकर माता की पूजा और घटस्थापना करने पर मां की असीम कृपा प्राप्त होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा - फोटो : amar ujala
मां शैलपुत्री का बीज मंत्र
 
ह्रीं शिवायै नम:।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें