फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindu Nav Varsh 2025 Wishes: हिंदू नववर्ष की हो रही शुरुआत, इन संदेशों को भेजकर प्रियजनों को दें शुभकामनाएं

Sat, 29 Mar 2025 05:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindu Nav Varsh 2025 Wishes: हिंदू नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ करें विक्रम संवत 2082 की शुरुआत, ये रहे संदेश
विज्ञापन
1 of 5
हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं - फोटो : Adobe
Hindu New Year 2025: अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, विश्व के अधिकतर देश 1 जनवरी को नया साल मनाते हैं लेकिन पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इसे गुड़ी पड़वा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन से नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की भी शुरुआत होती है। वर्ष 2025 में 30 मार्च को हिंदू नववर्ष मनाया जा रहा है, यानी इसी दिन गुड़ी पड़वा और नवरात्रि का पहला दिन है। इसी के साथ हिंदू कैलेंडर बदल जाएगा और विक्रम संवत 2082 का आरंभ होगा।  

विक्रम संवत् की स्थापना इसी दिन सम्राट विक्रमादित्य ने की थी, जो आज भी हिंदू पंचांग का आधार है। इसी दिन विक्रम संवत को शुरू करने का भी एक धार्मिक कारण माना जाता है। मान्यता है कि ब्रह्मा जी ने इसी दिन सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी।  इसके अलावा भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था।

इस त्योहार को मराठी नववर्ष के रूप में भी जाना जाता है, जो मराठियों और कोंकणी हिंदुओं के लिए नए साल की शुरुआत का प्रतीक मानते हैं। गुड़ी का अर्थ होता है, भगवान ब्रह्म का ध्वज और पड़वा का अर्थ एक नया चंद्रमा चरण है। हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं भेजकर सभी को आज के दिन का महत्व समझाएं। साथ ही गुड़ी पड़वा और नवरात्रि का पर्व भी धूमधाम से मनाएं। यहां हिंदू नववर्ष के सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं। 


विज्ञापन

2 of 5
Gudi Padwa Wishes 2025 - फोटो : adobe

चारों तरफ हो खुशियां,
मीठी पूरनपोली और गुजियां,
द्वार सजती रंगोली की सौगात
आसमान में दिखे पतंगों की बारात
मुबारक हो आपको गुड़ी पड़वा का त्योहार।



गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं

 

Chaitra Navratri Special Mehndi: माता रानी के स्वागत में हाथों पर रचाएं मेहंदी, यहां से देखें डिजाइन
विज्ञापन

3 of 5
गुड़ी पड़वा 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : adobe stock

मधुर संगीत सा साल खिले,
हर एक पल खुशियां ही खुशियां मिले,
दीया-बाती से सजाओ गुड़ी का यह पर्व,
ऐसे ही रोशन रहे हिंदू नव वर्ष।


हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं

4 of 5
चैत्र नवरात्रि की शुभकामना - फोटो : adobe
नौ दुर्गा के आगमन से सजता हैं नव वर्ष
गुड़ी के त्यौहार से खिलता है नव वर्ष
कोयल गाती है नववर्ष का मल्हार
संगीतमय सजता प्रकृति का आकार
चैत्र की शुरुआत से होता नव आरंभ
यही है हिन्दू नव वर्ष का शुभारम्भ।


हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
 


Gudi Padwa 2025: भारत में कहां-कहां मनाया जाता है गुड़ी पड़वा का पर्व, जानिए इससे जुड़ी मान्यता

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चैत्र नवरात्रि के भक्तिमय शुभकामना संदेश - फोटो : Adobe

पिछली यादें गठरी में बांधकर,
करें नए साल का इंतजार।
लाएं खुशियों की बारात,
ऐसी हो नववर्ष की शुरुआत।


विक्रम संवत 2082
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें