फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के मौके पर महिलाओं से करें ये 7 वादे

Mon, 31 Mar 2025 01:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप देवी मां की उपासना करते हैं तो पूजा या व्रत के साथ आपको कुछ संकल्प लेने चाहिए। ये संकल्प महिलाओं को समाज में सम्मान, समानता दिलाने के साथ ही सशक्त बनाने में असरदार हैं। इस नवरात्रि महिलाओं से ये सात वादें करें। 
विज्ञापन
1 of 7
महिलाओं से करें सात वादे - फोटो : Adobe Stock
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि नवदुर्गा को समर्पित पर्व है, जो सिर्फ देवी मां की पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि ये नारी शक्ति के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा का प्रतीक भी है। इस पावन पर्व के अवसर पर कन्या पूजन तो करें हीं, साथ ही समाज में महिलाओं की स्थिति को और सशक्त बनाने के लिए कुछ संकल्प भी ले सकते हैं। नवरात्रि का पर्व इन संकल्पों को अपनाने का है, जो देवी की आराधना को तो सार्थक बनाएगा ही साथ ही सशक्त और समान समाज की नींव भी रखेगा। 

अगर आप देवी मां की उपासना करते हैं तो पूजा या व्रत के साथ आपको कुछ संकल्प लेने चाहिए। ये संकल्प महिलाओं को समाज में सम्मान, समानता दिलाने के साथ ही सशक्त बनाने में असरदार हैं। इस नवरात्रि महिलाओं से ये सात वादें करें। 





सम्मान का वादा

हर महिला को घर, कार्यस्थल और समाज में पूरा सम्मान मिले। उनके विचारों और भावनाओं की कद्र करें और उन्हें बराबरी का स्थान दें।
विज्ञापन

2 of 7
सुरक्षा का वादा - फोटो : adobe
सुरक्षा का वादा

महिलाओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। यह वादा करें कि हम न केवल उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे बल्कि जरूरत पड़ने पर उनके लिए आवाज भी उठाएंगे।


Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में सिर्फ कन्या पूजन से नहीं, इन आचरण को अपनाकर हर नारी का करें सम्मान
विज्ञापन

3 of 7
सहयोग का वादा - फोटो : freepik
सहयोग का वादा

घर और बाहर महिलाओं के साथ बराबरी से काम करें। घर के कार्यों को सिर्फ महिलाओं की जिम्मेदारी न मानें, बल्कि उनके साथ मिलकर हर काम में सहयोग करें।

4 of 7
आत्मनिर्भरता का वादा - फोटो : Adobe
आत्मनिर्भरता का वादा

महिलाओं को शिक्षित और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद करें। बेटियों को भी बेटों के समान अवसर दें ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन

5 of 7
स्वास्थ्य और देखभाल का वादा - फोटो : Adobe
स्वास्थ्य और देखभाल का वादा

महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उनके खान-पान, मानसिक और शारीरिक सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। समय-समय पर मेडिकल चेकअप करवाने के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन

6 of 7
निर्णय लेने की स्वतंत्रता का वादा - फोटो : Freepik
निर्णय लेने की स्वतंत्रता का वादा

हर महिला को अपने जीवन के फैसले लेने की आजादी होनी चाहिए। यह वादा करें कि हम उनके निर्णयों का सम्मान करेंगे और उन्हें सपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का वादा - फोटो : Instsgram/weddingwire
दहेज और भेदभाव के खिलाफ वादा

दहेज प्रथा, लिंग भेदभाव और अन्य कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं। यह सुनिश्चित करें कि महिलाओं को उनके हक और सम्मान से कोई वंचित न कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें