Breakup Stress : जब भी कोई रिश्ता टूटता है तो कुछ लोग तो इससे आसानी से मूवऑन हो जाते हैं, पर कई लोगों के लिए ब्रेकअप से उभरना आसान नहीं होता। कई लोगों को तो लगता है कि, ब्रेकअप के बाद जैसे उनकी दुनिया ही खत्म हो गई है। ऐसे में वो खुद को एक कमरे में बंद कर लेते हैं। ना किसी से बात करते हैं और ना ही किसी से मिलने जाते हैं। इसका सीधा असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। यहां तक कि लोग तो डिप्रेशन तक का शिकार हो जाते हैं।
अगर आप या आपका कोई करीबी भी ब्रेकअप से उभरने की कोशिश कर रहा है तो ये खबर आपके लिए है। इसके लिए आपको कुछ उपाए करने की जरूरत है। अगर ब्रेकअप के बाद कोई खुद को बांध कर रख लेगा तो उसके डिप्रेशन में जाने के चांसेस भी काफी हद तक बढ़ जाते हैं। ऐसे में देर ना करते हुए आइए आपको बताते हैं कि, ब्रेकअप से उभरने के लिए क्या तरीके अपनाने चाहिए।