फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले लड़कों को जरूर सीख लेने चाहिए ये चार काम

Tue, 14 Jan 2020 09:22 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आपकी शादी होने वाली है तो जरा ठहरिए शादी का यह लड्डू चखने से पहले आपको कुछ चीजें जरूर करनी चाहिए। इससे आपकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां कम हो जाएंगी। ये वो आदतें हैं जो आपके शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बना सकती हैं। इसलिए आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि शादी से पहले आपको क्या चीजें सीखनी चाहिए ताकि आपके जीवनसाथी और आपके बीच कभी कोई मनमुटाव न हो।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शादी से पहले खाना बनाना जरूर सीख लें। इसके दो फायदे हैं पहला आपकी होने वाली पत्नी इस आदत से बेहद प्रभावित होगी। दूसरा कि  अगर आपकी पत्नी कहीं चली जाए तो आपको खाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आप भी वक्त-वक्त पर खुद से खाना बनाकर अपनी पत्नी को खुश रख सकते हैं। यह आपके वैवाहिक जीवन का एक अच्छा मंत्र साबित होगा। 


 
विज्ञापन

3 of 5
कपल - फोटो : social media
शादी से पहले वित्तीय स्थिति को सुधार लें। क्योंकि शादी के बाद आप एक से दो हो जाते हैं। इसलिए वित्तिय स्थिति मजबूत होनी चाहिए। इसके अलावा आपके पास पैसों से संबधित बैक-अप प्लान भी होने चाहिए।  अगर आप वित्तिय स्थिति को नहीं सुधारंगे तो यह आपके वैवाहिक जीवन में मुश्किल खड़ी कर सकता है। 


 

4 of 5
कपल - फोटो : social media
शादी से पहले ही आपको  पैसों के मामले में व्यवस्थित होना पड़ेगा। भले ही आप पैसा खर्च करने से पहले नहीं सोचते होंगे लेकिन शादी के बाद आपको सोच-समझ कर पैसा खर्च करना पड़ेगा  ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के बाद जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं  और खर्चो में भी इजाफा हो जाता है। इसके अलावा पैसे बचाने की कला भी सिख लें क्योंकि यह आदत आपके भविष्य को सुरक्षित बना सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपल - फोटो : social media
अगर आपको हर छोटी-छोटी बात पर कसमें खाने की आदत है तो इस आदत को खत्म कर दीजिए। आपकी यह आदत शादी के बाद आप ही के जी का जंजाल बन सकती  है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपने किसी काम को करने के लिए  कसम खा ली और फिर आपने वह काम नहीं किया तो  समझ जाइए आपका  क्या होगा? इसलिए इस आदत को कैसे भी करके छोड़ दें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें