फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप में अपने प्यार से लड़कियां चाहती हैं ये चीजें

Mon, 13 Jan 2020 07:12 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Relationship - फोटो : Pixabay
लड़कियां, लड़कों से क्या चाहती हैं इस सवाल का जवाब बेहद जटिल है। अक्सर लड़कों को लगता है कि लड़कियां उनसे बिल्कुल भिन्न होती हैं। ऐसे में जब लड़का और लड़की रिलेशनशिप में आते हैं तो उनके सामने कई तरह की समस्या आने लगती हैं।  

 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आपको अच्छा प्रेमी और पति साबित होना है तो यह जानना बेहद जरूरी है कि महिलाएं अपने प्यार से क्या चाहती हैं ? यहां हम आपको ऐसे ही कुछ बातें बता रहे हैं जो लड़कियां अक्सर रिलेशनशिप में कहती नहीं है लेकिन दिल ही दिल वह अपने प्यार से ये ही चाहती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
relationship - फोटो : pixa
रिलेशनशिप में लड़कियां अपने प्यार से सम्मान चाहती हैं। वह चाहती हैं कि उनका प्रेमी व पति ऐसा हो जिसपर वह गर्व कर सकें। ऐसे में आपको प्यार और रिश्ते में हमेशा आत्मविश्वास से भरा हुआ और सहज बने रहना चाहिए।  
विज्ञापन

4 of 4
relationship - फोटो : pixa
लड़कियां चाहती हैं कि उनका प्रेमी और पति ऐसा हो जिससे वह जुड़ाव महसूस कर सकें। ऐसे में इस जुड़ाव में थोड़ा-सा भी कमी आने पर वह भीतर से परेशान रहने लगती हैं लेकिन अपने पार्टनर के सामने कभी इस बात को नहीं कहती। लड़कियां चाहती हैं कि उनका पार्टनर विनम्र हो और अपनी गलती पर फौरन माफी मांगने वाली प्रवृत्ति का हो। लड़कियों को अड़ियल स्वभाव के लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं। लड़कियां चाहती हैं कि उनका पार्टनर ईमानदार हो। उनके साथ समानता का व्यवहार करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें