फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बातों को कभी पतियों को नहीं बताती महिलाएं, रहने देती हैं राज

Fri, 30 Aug 2019 08:24 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
relationship
बहुत-सी ऐसी बातें होती हैं जो महिलाएं अपने पतियों से छिपाती हैं। महिलाएं इन बातों को पतियों के सामने कभी भी जाहिर नहीं करती हैं। दरअसल, हर किसी के जीवन के निजी राज होते हैं और जब महिलाओं के राज के बारे में बात होती है तो कहा जाता है कि महिलाएं अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में पतियों से कभी जिक्र नहीं करती हैं। चाहे पति कितनी बार भी अपनी पत्नी से उसके गुजरे हुए कल के बारे में पूछे लेकिन महिलाएं इसे राज ही रहने देना चाहती हैं और इस पर बात करना उन्हें अच्छा नहीं लगता है।
 
विज्ञापन

2 of 4
relationship tips
महिलाएं नहीं चाहती कि उनका पुराना संबंध उनके शादीशुदा जिंदगी में प्रभाव डाले। वहीं दूसरी तरफ कहा जाता है कि पुरुष बेहद जल्दी अपने पुराने रिश्ते के बारे में अपनी पत्नियों को बता देते हैं।  पुराने प्रेम संबंध के अलावा महिलाएं अगर कभी अपने गुजरे वक्त के ब्वॉयफ्रेंड को याद भी करती हैं तो पतियों के इस बारे में नहीं बताती हैं।  महिलाएं कभी भी अपने बीते कल को आने वाले कल पर हावी नहीं होने देना चाहती।
 
विज्ञापन

3 of 4
relationship
कई बार अगर महिलाओं को पति के घर वालों से दिक्कत भी होती है तो वह इस बारे में अपने पतियों को नहीं बताती हैं। लेकिन ज्यादातर महिलाएं पतियों से यह बात ज्यादा दिनों तक छिपाती नहीं है। महिलाएं कभी भी अपने पतियों के सामने इस बात को नहीं कहती हैं कि वह अपनी मां का पक्ष लेती हैं। और न ही अपने पतियों से यह बात कहती हैं कि वे अपने मां का पक्ष ले रहे हैं। हालांकि इस मामले में विरोधाभास हो सकता है। कई महिलाएं पति को मां का पक्ष लेने को लेकर ताने भी मारती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रिश्ता
कई महिलाएं अपने पतियों से अपनी यौन इच्छा को लेकर खुलकर बातचीत नहीं करती हैं।  अपने परिवार के बारे में चल रहे गोसिप को लेकर भी महिलाएं पतियों से बातें छिपाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें