फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्स: रिलेशनशिप में लड़कों से आखिर क्या चाहती हैं लड़कियां?

Thu, 29 Aug 2019 02:50 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
relationship - फोटो : Pixabay
रिलेशनशिप में जरूरी नहीं है कि आपका पार्टनर आपसे हर बात कहे। कुछ बातों को पार्टनर को बिना कहे भी समझना होता है। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि आप अपने पार्टनर से कुछ कहे ही न और सोचे कि वह बिना कहे हर बात समझ लेगा तो यह मुमकीन नहीं है। दरअसल, हर कोई जानना चाहता है कि लड़कियां आखिर रिलेशनशिप में लड़कों से क्या चाहती हैं?  आपको अपने इस सवाल का जवाब इस आर्टिकल में जरूर मिलेगा।

 
विज्ञापन

2 of 6
relationship - फोटो : pixa
अगर आपको अच्छा प्रेमी और पति साबित होना है तो यह जानना बेहद जरूरी है कि महिलाएं अपने प्यार से क्या चाहती हैं ? यहां हम आपको ऐसे ही कुछ बातें बता रहे हैं जो लड़कियां अक्सर रिलेशनशिप में कहती नहीं है लेकिन दिल ही दिल वह अपने प्यार से ये ही चाहती हैं। वह ख्वाहिश रखती हैं कि लड़का इस बात को बिना उनके कहे ही समझ ले।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
रिश्ता
रिलेशनशिप में लड़कियां अपने प्यार से सम्मान चाहती हैं। वह चाहती हैं कि उनका प्रेमी व पति ऐसा हो जिसपर वह गर्व कर सकें। ऐसे में आपको प्यार और रिश्ते में हमेशा आत्मविश्वास से भरा हुआ और सहज बने रहना चाहिए।  दरअसल, सम्मान ही एक ऐसी चीज है जो किसी भी रिश्ते की मजबूती को दोगुना कर देता है। अगर आप अपनी प्रेमिका और पत्नी को सम्मान देंगे तो आपके बिच न ही कोई मनमुटाव होगा और न ही किसी बात को लेकर झगड़ा। आपकी प्रेमिका को भी लगेगा कि आप उसे समझते हैं।
 

4 of 6
relationship tips
लड़कियां चाहती हैं कि उनका प्रेमी और पति ऐसा हो जिससे वह जुड़ाव महसूस कर सकें। ऐसे में इस जुड़ाव में थोड़ा-सा भी कमी आने पर वह भीतर से परेशान रहने लगती हैं लेकिन अपने पार्टनर के सामने कभी इस बात को नहीं कहती।
 
विज्ञापन

5 of 6
relationship
लड़कियां चाहती हैं कि उनका पार्टनर विनम्र हो और अपनी गलती पर फौरन माफी मांगने वाली प्रवृत्ति का हो। लड़कियों को अड़ियल स्वभाव के लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
relationship tips
लड़कियां चाहती हैं कि उनका पार्टनर ईमानदार हो। उनके साथ समानता का व्यवहार करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें