भाई और बहन का रिश्ता बेहद खास होता है। भाई-बहन एकदूसरे को सबसे अच्छे से जानते हैं, समझते हैं। वे एकदूजे से प्रेम करते हैं ,हंसी-मजाक करते हैं, टांग खिंचाई करते हैं लेकिन यदि कोई और उनमें से किसी एक का मजाक बना दे तो वे उसकी खटिया भी खड़ी कर देते हैं। कुल मिलाकर कहें तो भाई-बहन एक दूसरे की जान होते हैं। भाईदूज का पर्व निकट है और सभी भाई- बहन इस दिन के लिए बेहद उत्साहित भी रहते हैं। लेकिन समय के साथ कई बार भाई-बहन के इस स्नेह से भरेपूरे बंधन में भी एक प्रकार की दूरी महसूस होने लगती है, जिसके पीछे कई कारण होते हैं लेकिन कुछ छोटी-छोटी चीजें करके इस दूरी को आसानी से मिटाया जा सकता है।