फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2019: इन तरीकों को अपनाकर बढ़ाएं भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और मिठास

Tue, 29 Oct 2019 07:16 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : file photo
भाई दूज का पर्व दिवाली के 2 दिन बाद कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।  यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार और विश्वास की कहानी है। इस दिन सभी बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर अपने भाई की आरती करती हैं। हर बहन अपने भाई की लंबी उम्र और अच्छे भविष्य की कामना करती है। लेकिन अगर आप अपने भाई या बहन से दूर हैं या फिर आपके बीच कोई अनबन है तो आप इन तरीको को अपनाकर अपने रिश्ते में मिठास घोल सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
सपंर्क में रहें 
भाई-बहन को हमेशा एक-दूसरे के संपर्क में रहना चाहिए। आजकल की इस व्यस्त जीवनशैली के कारण अक्सर भाई-बहनों के बीच दूरी आ जाती है। अगर आप अपने भाई या बहन से दूर है तो आप हफ्ते में दो बार उनके साथ फोन पर बात करके रिश्ते में पहले जैसी मिठास और अपनापन ला सकते हैं। ऐसा करने से आपको एक-दूसरे की कमी भी महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ दें
भाई -बहन का यह हक बनता है कि मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ दें। आप उस दिन को याद कीजिए जब आप बचपन में किसी मुसीबत में फंस गए हो , तो मां-पापा की गैर मौजूदगी में आपका बड़ा-भाई या बहन ने ही आपका साथ दिया होगा। इसलिए अगर आपका भाई या बहन किसी मुसीबत में फंस जाए तो एक -दूसरे की जरूर मदद करें। 

4 of 5
- फोटो : social media
हर छोटी-बड़ी खुशी सेलिब्रेट करें
अपने रिश्ते को और गहरा करने के लिए एक-दूसरे की हर छोटी-बड़ी खुशी को सेलिब्रेट करें। अगर आप दोनों एक-दूसरे से दूर रहते हैं तो आप वीडियो कॉलिंग के जरिये या फिर गिफ्ट देकर भी  भाई-बहन के इस रिश्ते को खास बना सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
बचपन की यादों को ताजा करें
एक-दूसरे को समय दें। एक-साथ बैठकर अपने बचपन की यादों को ताजा करें। ऐसा करने से आप दोनों एक-दूसरे के और करीब आने लगेंगे। एक-दूसरे को बचपन की बदमाशी और मम्मी-पापा की पीटाई याद दिलाएं। ऐसा करने से आप फिर से अपने खुशनुमा बचपन को एक बार फिर जी पाएंगे और आपका रिश्ता फिर से गहरा हो जाएगा। क्योंकि केवल यादें ही हैं जो हर रिश्ते को प्यार से भर देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें