Best Marriage Advice: भारत में वैवाहिक जीवन को जन्मों का रिश्ता माना जाता है। पति और पत्नी एक दूसरे के पूरक होते हैं। दोनों मिलकर परिवार बनाते हैं, जिसमें प्रेम और लगाव होने से ये रिश्ता जीवनभर मधुरता से निभाया जा सकता है। हालांकि ये कमजोर डोरी से बंधा होता है, जिसमें अगर कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है। ऐसे में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगता है और दूरी आने लगती है। कई मामलों में तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है।
अगर आप चाहते हैं कि जीवनसाथी के साथ आपका मधुर सबंध बना रहे तो कुछ गलतियों को करने से बचें। ये लेख शादीशुदा पुरुषों के लिए है। वह अक्सर अनजाने में अपनी पत्नी से कुछ ऐसी बातें कह जाते हैं, जो उनके रिश्ते में दरार ला सकती है। भले ही आप अपनी पत्नी को कितना भी प्यार करते हों लेकिन 7 ऐसी बाते हैं जो किसी भी पति को अपनी पत्नी से नहीं कहनी चाहिए। भूल से भी पति अपनी पत्नी से न कहें ये 7 बातें।