फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: माता-पिता की इन अच्छी आदतों से बच्चे बनते हैं अनुशासित, आप भी अपनाएं

Sat, 16 Nov 2024 11:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अभिभावक का व्यवहार अनुशासित, सम्मानपूर्ण और सर्वगुण संपन्न बच्चों को आकार देने में मदद कर सकता है। यहां कुछ अच्छी आदतों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे हर बच्चा अपने माता पिता को देखकर सीखता है।
विज्ञापन
1 of 7
माता-पिता की इन आदतों का बच्चों पर होता है असर - फोटो : Istock
Parenting Tips: बच्चों का व्यवहार माता-पिता की आदतों का परिणाम होता है। बच्चे वैसा ही बर्ताव करते हैं, जैसा वह घर में देखकर सीखते हैं। अगर माता-पिता में से कोई भी एक अधिक आक्रामक या गुस्सैल होता है तो बच्चा भी वैसा ही बर्ताव करता है। उनके दिनचर्या को बच्चा भी अपनाता है। कह सकते हैं कि बच्चे माता-पिता का आईना होते हैं।

सकारात्मक रूटीन और जिम्मेदार व्यवहार के जरिए माता-पिता अपने बच्चे को अनुशासन में रहना सिखा सकते हैं। अभिभावक का व्यवहार अनुशासित, सम्मानपूर्ण और सर्वगुण संपन्न बच्चों को आकार देने में मदद कर सकता है। यहां कुछ अच्छी आदतों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे हर बच्चा अपने माता पिता को देखकर सीखता है।
विज्ञापन

2 of 7
नियमों का पालन करने वाले माता-पिता बच्चों को भी आत्म नियंत्रण सिखाते हैं - फोटो : freepik
नियमों का पालन

नियम बच्चों को एक सीमा दायरे में रहने और उसके परिणामों को समझने में मदद करते हैं। जब माता पिता बच्चे के सामने सुसंगत नियमों को बनाते हैं और खुद इसे अपनाते हैं तो बच्चा भी इन्हीं नियमों के अंदर दिनचर्या बिताता है। नियमों को लेकर माता पिता की स्थिर स्थिति बच्चों के लिए अनुशासित व्यवहार को आसानी से अपनाने में सहायक होती है।
विज्ञापन

3 of 7
बच्चे जो माता पिता को करते देखते हैं, वही सीखते हैं - फोटो : Istock
उदाहरण से समझाना

बच्चे जो देखते हैं, उसकी नकल करते हैं। जब माता पिता अपने कार्यों के जरिए अनुशासन को दर्शाते हैं, जैसे किसी टास्क को समय पर पूरा करना और भावनाओं को मैनेज करना, बच्चे भी समान व्यवहार को अपनाते हैं। ये शक्तिशाली उदाहरण बच्चे में समय के साथ आत्म अनुशासन का गुण डालता है।

4 of 7
बच्चों को उम्र के हिसाब से काम कराएं और छोटी मोटी जिम्मेदारियां दें - फोटो : iStock
जिम्मेदार बनाएं

उम्र के मुताबिक, बच्चे को काम सौंपे जैसे खिलौनों को साफ करना या अन्य छोटे-छोटे काम। इस तरह के कार्यों से बच्चे अपने कर्तव्यों को समझेंगे और जिम्मेदार बनेंगे। अभिभावक पाएंगे कि बच्चे के रोजमर्रा के जीवन में जिम्मेदारी लाने की कोशिश से बच्चा अनुशासित और आत्मनिर्भर बनेगा।
विज्ञापन

5 of 7
अनुशासित रहने के लिए समय का पाबंद रखें - फोटो : freepik
समय का महत्व

एक तय दिनचर्या को अपनाना खासकर खान-पान, खेल और सोने के निश्चित समय बच्चों को समय का महत्व समझाएगा। जब माता-पिता समय के पाबंद रहेंगे और एक रूटीन अपनाएंगे, बच्चे भी समय प्रबंधन, आत्म नियंत्रण और कमिटमेंट को पूरा करने का महत्व समझेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
तारीफ करने से बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह बेहतर के प्रयास में रहता है - फोटो : Pexel
तारीफ और पुरस्कार

अच्छा बर्ताव करने पर पुरस्कार देना या तारीफ करना अनुशासित रहना सिखा सकता है। खुद ऐसे बर्ताव करके माता-पिता बच्चे को जिम्मेदार रवैया अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। सकारात्मक सुदृढ़ीकरण बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाता है और उन्हें अनुशासन को एक गुण के रूप में मानने में सक्षम बनाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बच्चों के सामने धैर्य रखें - फोटो : Istock
धैर्य

बच्चे को सिखाते या सही करते समय माता पिता धैर्य अपनाएं। उनका शांत बर्ताव बच्चे को भी धैर्यवान  रहना सिखाएगा। जो अभिभावक धैर्य के साथ अनुशासन सिखाते हैं, वह बच्चों को सुरक्षित महसूस कराते हैं। साथ ही सजा से डरने के बजाए गलतियों से सीखने के लिए प्रोत्साहन देते हैं। यही बच्चों में आत्म अनुशासन का गुण उत्पन्न करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें