फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

प्यार करने के हैं जबरदस्त फायदे, जानने के बाद जरूर करेंगे प्यार

Sun, 30 Oct 2016 10:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
1 of 8
- फोटो : getty images
दुनिया में शायद ही कोई हो जो प्यार की खुमारी में डूबा रहना पसंद नहीं करता हो, लेकिन इसके सेहत से जुड़े जबरदस्त फायदे भी है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें प्यार करने के जबरदस्त फायदे..

2 of 8
- फोटो : Getty Images
अक्सर लोग कहते हैं कि प्यार में नींद नहीं आती, लेकिन एक अध्ययन से पता चला है कि प्यार करने से नींद अच्छी आती है। दरअसल, प्यार करने के दौरान दिमाग को तनाव से मुक्त करने वाला ऑक्सीटॉसिन केमिकल रिलीज होता है। ये किसी भी प्रकार के दर्द से निजात दिलाने वाले एंडोर्फिन्स को बढ़ाता है। यानी साथी से प्यार करते हैं तो चैन की नींद सो जाइए।

3 of 8
- फोटो : getty images
कुछ अध्ययनों से ये बात सामने आई है कि जिम में कसरत करने के मुकाबले अगर रोजाना प्यार करने का टाइम निकाला जाए तो ज्यादा फायदे में रहेंगे। औसत लव मेकिंग सेशन में योग या वॉक के मुकाबले 150 कैलोरीज तक घटाते हैं।

4 of 8
हफ्ते में एक या दो बार प्यार के पलों को बिताने से आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। जुकाम-खांसी के अलावा बड़ी बीमारियां भी आप पर हावी नहीं होती हैं।

5 of 8
जितनी ज्यादा रोमांटिक लाइफ उतना ज्यादा फायदा। जी हां, स्टडीज से पता चला है कि प्यार करने की आदत न केवल आपको खुश रखती है, बल्कि आप ज्यादा वक्त तक जवां रहते हैं। प्यार के पलों में एंडोर्फिन्स रिलीज होते हैं और आपकी त्वचा विटामिन D से भरपूर हो जाती है, नतीजतन आप खिले-खिले और जवां नजर आते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : getty images
स्कॉटलैंड में शोधर्थियों ने 24 महिलाओं और 22 पुरुषों की सेक्स लाइफ पर रिसर्च की तो पाया कि प्यार करने के दौरान आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है और आप पूरी तरह से तनावमुक्त हो जाते हैं।

7 of 8
- फोटो : getty images
शोधार्थियों का मानना है कि महिलाएं अगर अपने साथी से नियमित संबंध बनाती हैं तो उनको मासिक धर्म संबंधी शिकायतें कम होती हैं और उनके गर्भधारण करने के चांसेज बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
आपको ये जानकर ताज्जुब होगा कि प्यार करने की आदत से कैंसर और दिल की बीमारियों का भी खतरा कम हो जाता है। इस दिशा में कई शोध किए जा रहे हैं औऱ शुरूआती जांच इस तथ्य के पक्ष में गई है।
Next
AU ऐप में पढ़ें