फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby Names Inspired by Rain: बच्चे का रखें बारिश की बूंदों जैसा खूबसूरत नाम, ये रही अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट

Fri, 12 Sep 2025 11:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Baby Names Inspired by Rain: चाहे बेटा हो या बेटी, कुछ नाम आपके नन्हे-मुन्ने के जीवन में हमेशा ताजगी और खुशियों की बरसात बनाए रखेंगे।  यहां आपके बच्चे के लिए बारिश और बादलों से जुड़े सुंदर नामों की सूची दी जा रही है, जो बेटे या बेटी के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
बारिश पर बेटे या बेटी का नाम - फोटो : Adobe stock
Baby Names Inspired by Rain: बारिश हमेशा से रोमांस, ताजगी और नई शुरुआत का प्रतीक रही है। भारतीय संस्कृति में बारिश को जीवनदायिनी माना गया है, क्योंकि यह धरती को हरियाली देती है और खुशहाली का संदेश लाती है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे के लिए एक यूनिक और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं, तो बारिश से जुड़े नाम एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। बारिश से जुड़े नाम न सिर्फ बच्चों को एक अनोखी पहचान देते हैं, बल्कि इनमें प्रकृति, जीवन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी छुपा होता है। चाहे बेटा हो या बेटी, कुछ नाम आपके नन्हे-मुन्ने के जीवन में हमेशा ताजगी और खुशियों की बरसात बनाए रखेंगे।  यहां आपके बच्चे के लिए बारिश और बादलों से जुड़े सुंदर नामों की सूची दी जा रही है, जो बेटे या बेटी के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे।


विज्ञापन

2 of 5
baby boy - फोटो : Freepik
बेटे के लिए बारिश से जुड़े नाम

अंबर

आकाश, जहां से बारिश बरसती है।

नीरज

जल से उत्पन्न, कमल का फूल।

मेघ

बादल, जो बारिश का कारण बनते हैं।

वर्षित

वर्षा किया हुआ, आशीर्वाद स्वरूप।

जलनिधि

जल का भंडार, समुद्र।


Marriage Advice: शादी के बाद क्यों घट जाता है रोमांस? जानें असली वजह
विज्ञापन

3 of 5
बच्चे का नाम - फोटो : Freepik
इंद्र

देवताओं के राजा और बारिश के देवता।

तोयान

पानी, तरलता।

अभ्र

बादल से संबंधित।

वरुण

जल और बारिश के देवता।

नीरव

शांत जल, गहरी नदियों की शांति।

4 of 5
बच्चे का नाम - फोटो : Adobe
लड़की के लिए बारिश से जुड़े नाम 

वृष्टि

बारिश की बूंदें।

मेघना

बादलों से भरी हुई, बारिश का संकेत।

नीरा

जल, स्वच्छ और निर्मल।

सलिल

पानी की बूंदें।

अंबिका

आकाश से जुड़ी, बारिश की छत्रछाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटी का नाम - फोटो : Adobe
इंदिरा

समृद्धि और जल की देवी।

झरना

जलधारा, बारिश से बनी छोटी नदी।

प्रावृषा

वर्षा ऋतु।

धारा

जल की धारा, प्रवाह।

अमृता

अमृत समान जल, जीवनदायिनी।

Marriage Advice: शादी के बाद पुरुषों की सबसे बड़ी चुनौती, पत्नी या माता-पिता में से किसे चुनेंगे आप?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें