फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Advice: शादी के बाद क्यों घट जाता है रोमांस? जानें असली वजह

Thu, 11 Sep 2025 04:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Relationship Advice For Couples : रोमांस किसी भी रिश्ते की आत्मा है। शादी के बाद भी अगर कपल्स छोटे-छोटे पलों को खास बनाने की कोशिश करें तो प्यार और अपनापन हमेशा ताजा रह सकता है। आइए जानते हैं शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में शुरुआती दिनों वाला प्यार और अपनापन लाने के लिए क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शादी के बाद क्यों कम हो जाता है रोमांस - फोटो : Adobe
Relationship Advice For Couples : शादी हर रिश्ते को एक नया मुकाम देती है। शादी के शुरुआती दिनों में कपल्स के बीच रोमांस, उत्साह और आकर्षण चरम पर होता है। लेकिन धीरे-धीरे जिम्मेदारियों, कामकाज, बच्चों और आर्थिक दबावों के चलते कपल्स के बीच रोमांस फीका पड़ने लगता है। यह स्थिति लगभग हर शादीशुदा रिश्ते में आती है।

कुछ वर्षों में शादी निरस होने लगती है। जिन बातों या परिस्थिति में कपल एक दूसरे पर प्यार लुटाया करते थे, समय के साथ वही बातें उन्हें एक दूसरे के प्रति उत्साहित नहीं करती हैं। उनके रिश्ते में बोरियत आना सामान्य है। लेकिन सवाल यह है कि क्या रोमांस हमेशा के लिए खत्म हो जाता है? नहीं, थोड़े से प्रयास और समझदारी से कपल्स दोबारा उसी जादुई अहसास को वापस पा सकते हैं।

रोमांस किसी भी रिश्ते की आत्मा है। शादी के बाद भी अगर कपल्स छोटे-छोटे पलों को खास बनाने की कोशिश करें तो प्यार और अपनापन हमेशा ताजा रह सकता है। आइए जानते हैं शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में शुरुआती दिनों वाला प्यार और अपनापन लाने के लिए क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जिम्मेदारियां और तनाव - फोटो : Adobe stock
जिम्मेदारियां और तनाव

शादी के बाद नौकरी, घर की देखभाल, परिवार की अपेक्षाएं और बच्चों की परवरिश जैसी जिम्मेदारियां कपल्स पर भारी पड़ती हैं। नतीजा यह होता है कि वे एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते। धीरे-धीरे रोमांटिक पल जिम्मेदारियों में खो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
एक जैसी दिनचर्या - फोटो : Adobe
एक जैसी दिनचर्या

रोजमर्रा की एक जैसी दिनचर्या भी रिश्ते में बोरियत ला देती है। हर दिन दफ्तर, घर और बाकी कामों के बीच कपल्स का रोमांस कहीं पीछे छूट जाता है। नई ऊर्जा और उत्साह की कमी रिश्ते को नीरस बना देती है।

4 of 5
संवाद की कमी - फोटो : Adobe
संवाद की कमी

कपल्स के बीच बातचीत कम होना भी रोमांस खत्म होने का बड़ा कारण है। जब कपल्स अपनी भावनाएं, उम्मीदें और परेशानियां एक-दूसरे से साझा नहीं करते, तो दूरी बढ़ने लगती है। यही दूरी धीरे-धीरे रिश्ते को कमजोर कर देती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोमांस को फिर से जगाने के उपाय - फोटो : Adobe stock
रोमांस को फिर से जगाने के उपाय

शादी के बाद जब आपको महसूस होने लगे कि अब आपके रिश्ते में पहले जैसी बात नहीं रह गई है। आपके बीच प्यार और रोमांस कम होने लगा है या रिश्ते में बोरियत महसूस होने लगी है। तो फिर से रोमांस जगाने के लिए कुछ तरीके अपनाएं। जैसे, 
 
  • एक-दूसरे को समय दें। दिनभर व्यस्त रहने के बावजूद कम से कम आधा घंटा सिर्फ अपने रिश्ते को समर्पित करें।
  • डेट नाइट प्लान करें। शादी के वर्षों बाद भी डेट पर जाना रिश्ते में नई जान डाल सकता है।
  • सरप्राइज गिफ्ट दें। छोटे-छोटे तोहफे भी बड़े रोमांटिक इशारों का काम करते हैं।
  • बातचीत को अहमियत दें। रोज कुछ देर सिर्फ एक-दूसरे से खुलकर बात करें।
  • फिजिकल इंटिमेसी पर ध्यान दें। गले लगना, हाथ पकड़ना और पास बैठना भी रोमांस को फिर से जगाने का जरिया बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें