Gandharav Mantra Rules: सब कुछ सही होने के बाद भी कुछ लोगों के विवाह में लगातार बाधाएं उत्पन्न होती रहती हैं या फिर किसी न किसी वहज से बार-बार रिश्ता टूट जाता है। यदि आपके भी विवाह में लगातार मुश्किलें आ रही हैं, शादी पक्की होने बाद भी किसी कारण टूट जा रही है या फिर विवाह से जुड़ी भी किसी और समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आपको कुछ ज्योतिष उपाय करने चाहिए, क्योंकि कभी-कभी कुंडली में ग्रहों की स्थिति सही नहीं होने की वजह से बार-बार शादी टूट जाती है। ऐसे में ज्योतिष में कुछ उपाय सुझाए गए हैं, जिन्हें करने से तमाम बढ़ाएं दूर हो जाती हैं। इन्हीं उपायों में से एक है विश्वावसु गंधर्व मंत्र का जाप। ज्योतिष के अनुसार, विश्वावसु गंधर्व मंत्र का जाप करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो जाएंगी। विश्वावसु गंधर्व मंत्र जाप की सही विधि क्या है, आइए जानते हैं...