फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप पर चढ़ गई है समय की परत तो इन सवालों के जरिए खोजिए भावनात्मक जुड़ाव

Sun, 11 Aug 2019 07:55 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
किसी नये रिश्ते में रहना कितना अच्छा लगता है। जब आपका पूरा दिन किसी के साथ बातों में निकल जाता है। आप उसके साथ कितना भी वक्त गुजार लें लेकिन वो कम ही लगता है। लेकिन फिर धीरे-धीरे समय के साथ रिश्तों में खामोशी छा जाती है। समय की कमी या यूं कहें कि किसी बात का न होना। क्योंकि आपको पता होता है कि कौन सी बात पर आप दोनों के बीच झगड़े होंगे और आप चुप रहने में ही भलाई समझते हैं। अगर आपके रिश्ते में भी कुछ ऐसी ही खामोशी छा गई है तो अपने पार्टनर के साथ ये बातें करें।
 
विज्ञापन

2 of 6
पूछें कि बचपन में माता पिता के अलावा किससे सबसे ज्यादा प्यार करते थे
बचपन एक ऐसा समय होता है जिसके बारे में हर कोई बात करना चाहता है। आपके साथी का कितना भी मूड खराब हो। अगर आप उससे बात करना चाहती हैं तो पूछें कि उसके बचपन में माता-पिता के अलावा वो कौन सा शख्स है जिसे वो प्यार करते थे।
 
विज्ञापन

3 of 6
बचपन में क्या बनना चाहते थे
इस सवाल के जवाब से आपको पता चलेगा कि आपका पार्टनर बचपन में क्या बनना चाहता था। इससे उसके बचपन के ख्यालों और शौक के बारे में पता चलेगा।
 

4 of 6
पहली बार प्यार कब हुआ
इस सवाल का जवाब हो सकता है कि आपका पार्टनर न दें। लेकिन अगर आप केवल सवाल के तौर पर इस बात को पूछेंगी और उसकी बात का बुरा नहीं मानेंगी तो हो सकता है कि वो अपने पहले प्यार के बारे बताए।
 
विज्ञापन

5 of 6
आपको रोना कब आता है
हो सकता है आपका जीवनसाथी इस तरह के जवाब देने में खुद को समर्थ न पाएं। लेकिन जब आप अपने बारे में बताएंगी कि आखिरी बार कब रोई थी तो हो सकता है कि वो भी इस बारे में बताए। इस तरह के सवाल पूछने से आप अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दस साल बाद आप मेरे साथ खुद को कहां देखते हैं
ये एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब देने में आप दोनों एक साथ भविष्य के सपने देखेंगे। क्योंकि भले ही आप दोनों का बीता हुआ कल अलग-अलग हो लेकिन भविष्य में आप दोनों साथ रहेंगे। इस सवाल का जवाब देने में आप एक दूसरे से क्या उम्मीदें रखते हैं यह भी पता चल जाएगा, जो दोनों को करीब लाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें