फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो बातें जिनको हर महिला अपने पार्टनर से छिपाती हैं

Tue, 29 Oct 2019 12:31 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
relationship - फोटो : pixa
आपने कई लोगों को कहते हुए सुना होगा कि महिलाओं को समझना बेहद मुश्किल है। कई बार शायद आपने भी इस बात को महसूस किया होगा। अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है तो आपका यह जानना जरूरी है कि महिलाएं ऐसा क्यों करती हैं। महिलाओं से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं जिसे वह अपने पार्टनर या पति से भी शेयर नहीं करती हैं। लेकिन इन बातों को शेयर न करने की पीछे भी कई कारण हैं। आइए जानते हैं कि महिलाएं ऐसा क्यों करती हैं और ऐसा करने की वजह क्या है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
महिलाएं बेहद सहनशील होती हैं। महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य से जु़ड़ी समस्याओं को छिपाती हैं। महिलाएं  ऐसा इसलिए करती हैं क्योंकि वह किसी को बेवजह परेशान नहीं करना चाहती है। वह खुद के अलावा किसी को दुखी नहीं देख सकती हैं। खासतौर पर अपने पति को तो बिल्कुल भी नहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
अगर किसी महिला को अपने ऑफिस में सफलता मिलती है,तो यह बात वह अपने पति से छिपाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह नहीं चाहती कि उनके पति को यह महसूस हो कि वह किसी से कम हैं। महिलाएं अपने पति के मन में किसी भी हीन भावना को पैदा नहीं होने देती हैं। इसलिए वह अक्सर अपने ऑफिस से जुड़ी अच्छी-बुरी दोनों बातें छिपाती है। 

4 of 5
- फोटो : social media
कहते हैं कि महिलाएं कंजूस होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी उनकी इस कंजूसी के पीछे का कारण जानने की कोशिश की है नहीं न ? महिलाएं अक्सर पैसों की बचत करती हैं। उनकी इस बचत करने की आदत के पीछे सिर्फ एक ही कारण हैं। महिलाएं इस बात को बेहद अच्छे तरीके से समझती हैं कि हालत बदलने में वक्त नहीं लगता है। इसलिए वह अपने पति को बिना बताए कुछ पैसे अपने पास जमा करती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
अक्सर महिलाएं अपनी पसंद न पसंद बताने में भी झिझकती हैं। कई बार तो महिलाएं अपनी शारीरिक  इच्छाओं और जरुरतों के बारे में भी अपने पति से नहीं कह पाती है। महिलाएं अपने पति को अपनी शारीरिक इच्छाओं और जरुरतों के बारे में बताने से इसलिए झिझकती हैं क्योंकि वह सोचती हैं कि अगर मैं ऐसा कहूंगी तो मेरे पति को कैसा लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें