फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते में दरार पैदा कर सकती हैं ये 5 चीजें, संभल जाएं नहीं तो बर्बाद हो सकता है आपका घर

Tue, 24 Nov 2020 08:53 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पति-पत्नी के बीच एक गहरा लगाव होता है और कहा जाता है कि उनका रिश्ता एक या दो जन्म नहीं बल्कि सात जन्मों का होता है। लेकिन कभी-कभी जिंदगी में कुछ ऐसी स्थिति आती है, जिससे इस रिश्ते को टूटने में थोड़ा सा भी समय नहीं लगता है। जरा सी नासमझी और जरा सी लापरवाही दो चाहने वालों को अजनबी बनने पर मजबूर कर देती है। लेकिन रिश्ता टूटने से दोनों लोगों की जिंदगी पर बहुत असर पड़ता है। आइए जानते हैं उन वजहों के बारे में जो आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शादी से पहले एक-दूसरे की समझ
शादी तय होने के बाद लड़का और लड़की दोनों के बीच अच्छी बातचीत बेहद जरूरी है। इससे आप एक-दूसरे के स्वभाव और विचार के बारे में अच्छे से अवगत हो जाएंगे। अगर आप दोनों के बीच आपसी समझ होगी तो तालमेल भी आसानी से बैठ जाएगा। लेकिन आज के दौर में भी कई परिवार ऐसे हैं, जहां लड़का और लड़की शादी से पहले मिलना तो छोड़ो बात भी नहीं कर सकते हैं। इस वजह से आगे चलकर आपस में सामंजस्य बैठाने में बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद दूरी
पति और पत्नी दोनों का कामकाजी होना आज के जमाने में आम बात हो गई है। कई बार लोग बड़े पैकेज से प्रभावित होकर एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले लेते हैं। लेकिन इस दूरी से धीरे-धीरे रिश्ते में भी दूरियां आने लगती हैं और आपसी प्यार डगमगाने लगता है। पार्टनर के बीच धीरे-धीरे विश्वास में कमी आने लगती है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑफिस में ज्यादा समय देना
ऑफिस में ज्यादा काम होने के वजह से लोग ज्यादा समय देने लगते हैं, जिससे घर में स्थिति खराब होने लगती है। आप चाहे बाहर की कितनी ही जिम्मेदारियां संभाल लें, लेकिन घर व पति को समय न दें तो गृहस्थी की गाड़ी डगमगा जाती है। आपके कामकाज के बोझ से आपके रिश्ते दम तोड़ने लगते हैं। इसलिए आपको घर और ऑफिस दोनों के बीच बैलेंस कर चलना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादा व्यस्तता
हमारी रोजाना की जिंदगी इतनी व्यस्त हो गई है कि एक-दूसरे के लिए समय निकालना हमारे लिए मुश्किल हो गया है। रिश्तों में प्यार को बरकरार रखने के लिए आप कुछ समय निकालें। आप चाहे तो इसके लिए अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा रोजाना एक साथ सुबह टहलने जाने से आपका रिश्ता भी सेहतमंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शक करने से बचें
दोस्त बनाना कोई गलत बात नहीं है। आजकल ऑफिस में लड़के और लड़कियां साथ काम करते हैं। इसलिए अपने पति की सहकर्मी को लेकर कभी शक न पालें। शक ऐसा कीड़ा है, जो एक बार रिश्ते में लग गाए तो शादीशुदा जिंदगी को खत्म कर देता है लेकिन साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि कहीं आपकी लापरवाही किसी गैर व्यक्ति को आपके दांपत्य में सेंध लगाने की आजादी न दे दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें