प्यार करना तो बहुत आसान होता है लेकिन इसे अच्छे से बनाए रखना उतना ही कठिन होता है। आपका रिश्ता चाहे कितना ही मजबूत क्यों न हो लेकिन आपकी एक गलती इस मजबूत नींव को आसानी से हिला सकती है। धोखा, विश्वासघात, चीटिंग, बेवफाई ये कुछ ऐसे शब्द हैं जो आपके रिश्ते में खटास ला सकते हैं। कई शोधों में यह बात सामने आई है कि कोई भी व्यक्ति ये नहीं चाहता है कि उसके एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर के बारे में उसके पार्टनर को पता चले। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास संकेतों के बारे में बताएंगे, जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपका पार्टनर कहीं आपको धोखा तो नहीं दे रहा है...