फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को इन रचनात्मक तरीकों से सिखाएं आभार व्यक्त करना

Sun, 26 May 2019 09:23 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आज के दौर में तकनीक से हम इतने आगे निकल चुके हैं कि बच्चों तक के पास असल दुनिया और रिश्तों को ठीक से जानने का समय नहीं है। बच्चों को तकनीक की दुनिया में ना सिमटने दें। उन्हें आस-पास की दुनियादारी, रिश्तो और उनके महत्त्व के बारे में अवगत कराएं। साथ ही, उन्हें आभार व्यक्त करना भी सिखाएं जिसकी मदद से वो उदार बनेंगे और उन्हें चीजों के महत्त्व का बोध होगा। अपने बच्चों को कुछ अच्छा सिखाने के लिए माता पिता को भी रचनात्मक तरीके अपनाने होंगे। जानिए क्या हैं वो तरीके। 





 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बच्चों को एक दूसरे का सामान आपसे में बांटने की आदत सिखाएं। शेयर करने से उन्हें खुशी का एक अलग पहलू समझ में आता है। वे किसी को खुश भी कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
बच्चों में थैंक यू नोट लिखने की आदत डलवाएं। ताकि वो किसी को भी प्यार और आदर भाव से आभार व्यक्त कर सकें। ये सीख उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों जीवन में काम आएगी। 


 

4 of 6
जब आप अपने बच्चे को आत्म-दया पर रहने की बजाए सकारात्मक चीजों की ओर देखने को कहते हैं, तो आप उन्हें आत्मविश्वास से भरा व्यक्ति बनने में सहायता करते हैं। जो समस्याओं पर ध्यान देने की बजाए समाधानों की तरफ देखता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
बच्चों को घर के काम में हाथ बटाने की सीख दें ताकि उन्हें मालूम चल सके कि किसी काम को करने में कितनी मेहनत लगती है और सामने वाले व्यक्ति के हमेशा आभारी रहे और उनके प्रति आदर भाव रख सकें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा आभार के बारे में सीखे, तो आपको एक उदाहरण पेश करना होगा। अपने बच्चों को अक्सर बताते रहें कि आप किस चीज के आभारी हैं। याद रखें हम जो करते हैं, उससे बच्चे सीखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें