फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल को सुकून देने के लिए भटके नहीं, बल्कि अपनी इन 5 आदतों को बदलें

Sat, 25 May 2019 03:07 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pexels.com
कई बार शांत मन एकदम से बेचैन हो जाता है। ऐसा महसूस होता है कि जैसे दुनिया का सारा शोर आसपास ही है। मन की शांति के लिए लोग हर जगह भटकते हैं जहां सुकून मिल सके। दोबारा खुशी और सकारात्मकता की तलाश के लिए दुनिया भर में भटकने की जरुरत नहीं है। बल्कि खुद में परीवर्तन तलाशना होगा। आइए जानते हैं कैसै खुद में सुकून का जरिया ढूढ़ सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बहुत ज्यादा ना सोचें
कई बार विचारों के बादल हमारे मन में उमड़ते रहते हैं। अगर आप हर चीज को बहुत गहराई से सोचते हैं तो उन विषयों के बारे में सोचें जिन्हें सोच कर आपको खुशी मिले और सकारात्मकता महसूस हो। 
विज्ञापन

3 of 5
दोषारोपण करने से बचें
कई लोगों की यह आदत होती है कि अपने जीवन की असफलताओं के लिए दूसरों पर या भाग्य पर दोष डाल देते हैं। जबकि ऐसा करने से बचें। खुद पर फोकस करें जो आपमें सबसे अलग है और आपको दूसरों से खास बनाता है उसके लिए शुक्रिया अदा करें। अपने काम पर ध्यान दें।

4 of 5
खुद पर सावल ना खड़ा करें
खुद की सुंदरता, बुद्धिमता और सूझ-बूझ पर सवाल ना खड़ा करें। याद रखिए खुद पर संदेह करना मतलब ईश्वर की बनाई प्रकृति पर संदेह करना। पूरे आत्मविश्वास के साथ जिंदगी को जिएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैसे हैं वैसे रहें
किसी को भी खुश करने के लिए अपनी वास्तविकता से समझौता ना करें। आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करेंगे तो एक दिन खुद को खो देंगे। जिसे आपसे प्रेम हो या जिसकी भावनाएं आपसे जुड़ी होंगी वो किसी कीमत पर आपसे दूर नहीं हो सकता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें