फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों के इन आदतों की वजह से दूरी बना लेती हैं लड़कियां, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ऐसा

Mon, 11 Nov 2019 08:42 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexel
किसी भी रिलेशनशिप के लिए सबसे जरूरी चीज है पार्टनर के बीच की समझदारी। अगर आपके और आपके ब्वॉयफ्रेंड के बीच समझदारी नहीं है तो आपको रिश्ता लंबा नहीं टिकेगा। दरअसल, पुरुषों में ऐसी कई आदतें होती हैं जो महिलाओं को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। अगर इन आदतों को नहीं छोड़ा गया तो न ही आप उनका प्यार पा सकेंगे और न ही विश्वास। आइए जानते हैं क्या हैं ये आदतें जिनकी वजह से महिलाएं पुरुषों से दूरी बना लेती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डेट पर गए हैं और गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक बातें करने के बजाए फोन में बिजी है तो सोच लीजिए उस लड़की का पारा कितना चढ़ा होगा। चाहे ऑफिस का काम हो या कोई दोस्त का मेसेज, लड़कियां चाहती हैं कि लड़के उन्हीं पर पूरा ध्यान देँ।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
महिलाओं को बिल्कुल भी पसंद नहीं कि कोई उनके बोलने की आजादी पर पाबंदी लगाए। ऐसे में किसी भी रिश्तें में कंट्रोल करना का मतलब है कि उस रिश्तों को खराब करना। अगर आप अक्सर अपने फ्रेंड्स सर्कल में अपनी गर्लफ्रेंड को बोलने नहीं देते तो इस आदत को फौरन छोड़ दें।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पुरुष अक्सर महिलाओं को अपनी इच्छाओं के आधार पर कंट्रोल करते हैं। महिलाओं को कंट्रोल करने की आदत बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है।  कई बार कंट्रोल करने की यह प्रवृत्ति हिंसक भी हो जाती है। महिलाओं को बिल्कुल भी पसंद नहीं कि उनपर पाबंदी लगाई जाए। अगर आप अपने गर्लफ्रेंड से  बार-बार पूछते हैं कि वो कहां जा रही हो, किसके साथ जा रही हो तो फौरन इस आदत को छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
महिलाओं को बिल्कुल भी पसंद नहीं कि कोई उनके खानपान और कपड़े पहने के तरीके पर सवाल उठाए। अगर आपमें भी यह आदत है तो फौरन छोड़ दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें