फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद ये 4 आदत जरुर बनाएं, एक के बिना तो टूट सकती है शादी

Tue, 16 Apr 2019 02:57 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आज के वक्त में शादीयां बहुत जल्द टूट जाती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है दोनों पार्टनर्स में सहनशीलता की कमी का होना। शादी के बंधन को मजबूत बनाने के लिए पति-पत्नी दोनों का योगदान बहुत जरूरी होता है। लेकिन अदिकांश कपल एक-दूसरे की बात को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं जो कि रिश्ता टूटने का सबसे बड़ा कारण है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कपल्स की किन गलतियों के कारण मैरिड लाइफ बर्बाद हो जाती है। अगर आपके रिश्ते में भी किसी तरह की समस्या चल रही है तो इन बातों पर जरुर गौर करें। 
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी को दें समय
भले ही आप शादी से पहले अपने पार्टनर के साथ क्यों न वक्त बिताया हो लेकिन शादी के बाद समय का ध्यान रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। ऐसा नहीं करने से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। आपको ऐसा सुझाव नहीं दिया जा रहा है कि आप अपने दोस्तों के साथ वक्त न बिताएं लेकिन अपनी पत्नी का भी ख्याल रखें। उन्हें उनका वक्त दें। इससे रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Pixabay
तारीफ करते रहें
शादी के वक्त अधिकांश पति अपनी पत्नी की खूब तारीफ करते हैं। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद तारीफ करना बंद कर देते हैं। इससे ना सिर्फ आपके रिश्ता बोरिगं लगता है बल्कि आपकी पत्नी के मन में यह भी भावना उठने लगती है कि आप उनसे प्यार नहीं करते। ऐसे में यह जरूरी है कि हर मौके पर पत्नी की तारीफ करें। इससे पत्नी को खुशी मिलेगी और आपसी रिश्ता मजबूत होगा। 

4 of 5
काम में हाथ बटाएं
ऐसा जरूरी नहीं है कि घर की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की है। आप उनका किसी भी काम में हाथ बटा सकते हैं। आपका यह चोटा कदम आपसी रिश्ते को और मजबूत बनाता है। रिश्ते को रोमांटिक और मजबूत बनाने के लिए पत्नी के साथ किचन में उनका हाथ बटाएं और उनके बीमार पड़ने पर ख्याल रखें। उनके कामों की जिम्मेदारी खुद लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लत
ऐसा जरूरी नहीं है कि सिर्फ शराब और सिगरेट की लत ही शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर देती है। इसके अलावा सोशल मीडिया की लत भी आपके रिश्ते में दूरियां पैदा कर सकती हैं। फोन, टीवी या लैपटॉप के चक्कर में पत्नी को अनदेखा कर देते हैं, जोकि आपकी सबसे बड़ी गलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें