फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद करने जा रही हैं पैचअप तो एक बार इन 5 बातों पर जरुर करें गौर

Tue, 16 Apr 2019 10:19 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
couple fight
प्यार में हमको जितना अच्छा लगता है, ब्रेकअप में उससे कहीं ज्यादा दर्द होता है। बहुत बार आपने देखा होगा जब कभी पार्टनर से लड़ाई हो जाए तो लोग उसे मनाने की बहुत कोशिश करते हैं। तो कई बार लोग खुद को पूरी तरह से दुनिया से काट लेते हैं। बहुत बार ऐसा भी होता है, लोग रिश्ता खत्म करने के बाद जब पार्टनर माफी मांगता है तो सब कुछ भूलकर उनके पास वापस से जाने की सोचते हैं, लेकिन ऐसा करने से पहले कुछ बातों को ध्यान रखना जरूरी है...
विज्ञापन

2 of 6
couple fight
रिश्ता टूटने की क्या थी वजह 
इस बारे में जरूर सोचें कि आखिर आपका रिश्ता टूटने के पीछे क्या वजह थी। जब आपका पार्टनर से झगड़ा हो जाए और आ दोनों बात न कर रहे हो तो ऐसे में आपको उनकी अच्छी बातें याद आना लाजमी है, लेकिन उनके कड़वे अनुभवों को याद करना न भूलें, जिस वजह से से आपका ब्रेकअप हुआ था।
विज्ञापन

3 of 6
couple fight - फोटो : couple fight
विश्वास की डोर का कमजोर होना
जब एक रिश्ता खत्म होता है तो सबसे पहेल विश्वास की डोर कमजोर पड़ती है और टूट जाती है। इसलिए अगर आप उनके पास वापस जाने का सोच रही हैं तो सोच-समझकर कोई भी फैसला लें।

4 of 6
depression
डिप्रेशन का समय
पार्टनर संग ब्रेकअप होने के बाद आप बिल्कुल टूट जाते हैं। आप उनके साथ बिताए गए पलों को याद कर दर्द में होते हैं। कई लोग तो डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आपके साथ उस समय आपका दुख बांटने के लिए आपका पार्टनर आपके पास नहीं था। ऐसा दोबारा हुआ तो आप क्या करेंगे इस बार में जरूर सोच लें।
विज्ञापन

मुश्किल समय में कौन था आपके साथ
जब हम प्यार में होते हैं, तो हमें सब अच्छा लगता है लेकिन जब दिल टूटता है तो ऐसा लगता है जैसे कुछ नहीं बचा। हमारा आत्मविश्वास भी चकनाचूर हो जाता है। इसलिए कभी भी ऐसी सोच न रखें कि इसके सिवा कोई दूसरा आपको नहीं मिलेगा। आपकी किस्मत में बस ये ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
free soul
अपने लिए बेहतर सोचें
एक्स के पास वापस जाने से पहलें हर बात के बारे में अच्छे से सोच लें। वह आपसे में माफी भी मांगे तो भी बातों में बहने से अच्छा है इस बात पर विचार करें कि आप दोनों के बीच दरार क्यों आई थी। ऐसा दोबारा होने की गुंजाइश हो तो फिर से उस गलती को न दोहराएं। अपने लिए बेहतर सोचिए। सबको अच्छी और खुशहाल जिंदगी जीने का हक है। आपको ऐसा पार्टनर जरूर मिलेगा जो आपकी रिस्पेक्ट करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें